उज्जैन के 3 ग्राम पंचायत सचिव निलंबित: जिला पंचायत सीईओ ने की कार्रवाई; पदीय दायित्वों में लापरवाही का आरोप – Ujjain News

उज्जैन के 3 ग्राम पंचायत सचिव निलंबित:  जिला पंचायत सीईओ ने की कार्रवाई; पदीय दायित्वों में लापरवाही का आरोप – Ujjain News



जिले की तीन ग्राम पंचायतों के सचिवों को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्रेयांस कूमट द्वारा की गई है।

.

निलंबित सचिवों में जनपद पंचायत खाचरोद की ग्राम पंचायत खामरिया के सचिव फूल सिंह परमार, ग्राम पंचायत नंदवासला के सचिव भारत सिंह राठौर और ग्राम पंचायत दिवेल के सचिव रामचरण पारेगी शामिल हैं।

इन तीनों पर अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप हैं। सीईओ ने मध्यप्रदेश पंचायत सेवा नियम 1999 के भाग-दो (4)(1) में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए निलंबन आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

निलंबन अवधि के दौरान तीनों सचिवों का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय खाचरोद निर्धारित किया गया है। उन्हें बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, निलंबन अवधि में वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने के पात्र रहेंगे।



Source link