ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स ने भारत–पाकिस्तान हैंडशेक विवाद का मजाक बनाया: VIDEO में बताया– इंडियन प्लेयर्स से कैसे मिलेंगे; दोनों देशों की सीरीज 19 अक्टूबर से

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स ने भारत–पाकिस्तान हैंडशेक विवाद का मजाक बनाया:  VIDEO में बताया– इंडियन प्लेयर्स से कैसे मिलेंगे; दोनों देशों की सीरीज 19 अक्टूबर से


स्पोर्ट्स डेस्क1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

47 सेकंड के वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स अजीबो गरीब ईशारे करते नजर आए।

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स ने भारत और पाकिस्तान के हैंडशेक विवाद का मजाक उड़ाया है। एक वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जोश हेजलवुड और एलिसा हीली जैसे बड़े खिलाड़ी अजीबो-गरीब इशारे करके हैंडशेक विवाद का मजाक उड़ा रहे हैं।

यह वीडियो वहां के स्पोर्ट्स चैनल केयो स्पोर्ट्स ने X पर पोस्ट किया। हालांकि, विवाद होने पर उसे डिलीट भी कर दिया गया। केयो स्पोर्ट्स के वीडियो पर भारतीय फैंस भड़क गए हैं। एक ने इसे असंवेदनशील मजाक बताया।

देखिए वह वीडियो, जिसमें विवाद हुआ…

वीडियो की शुरुआत में एंकर कह रहा है- ‘हम सब जानते हैं कि भारत एक शानदार टीम है, लेकिन हमने उनकी एक बड़ी कमजोरी खोज ली है।’ फिर दूसरा एंकर कहता है, ‘हमें पता है कि उन्हें ट्रेडिशन ग्रेटिंग यानी कि हैंडशेक ज्यादा पसंद नहीं है, तो क्यों न मैच शुरू होने से पहले ही उन्हें कंफ्यूज कर दिया जाए।’

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जोश हेजलवुड और विमेंस प्लेयर एलिसा हीली, ग्रेस हैरिस और एलाना किंग को दिखाया गया है। जो यह चर्चा कर रहे हैं कि वे भारतीय खिलाड़ियों का अभिवादन करने के लिए कौन-कौन से अजीबो-गरीब तरीके अपनाएं। कोई हाई-फाइव दिखा रहा है, तो कोई नमस्ते का जेस्चर बना रहा है। हालांकि, कुछ खिलाड़ियों ने आपत्तिजनक इशारे भी किए और इस पर सब हंसते दिखाई पड़े।

GIF में देखिए किसने कैसे मजाक उड़ाया…

ऑस्ट्रेलियन कैप्टन मिचेल मार्श ने फिंगर शेक का इशारा किया।

ऑस्ट्रेलियन कैप्टन मिचेल मार्श ने फिंगर शेक का इशारा किया।

ग्लेन मैक्सवेल और जैक फ्रेजर मैकगर्क ने इस तरह इशारा किया।

ग्लेन मैक्सवेल और जैक फ्रेजर मैकगर्क ने इस तरह इशारा किया।

ग्रेस हैरिस ने नाक में हाथ रखकर जीभ बाहर निकाली।

ग्रेस हैरिस ने नाक में हाथ रखकर जीभ बाहर निकाली।

एलिसा हीली ने बांह में हाथ मारा, मसल दिखाई और मिडिल फिंगर भी दिखाई।

एलिसा हीली ने बांह में हाथ मारा, मसल दिखाई और मिडिल फिंगर भी दिखाई।

एलाना किंग ने अपनी साथ के साथ इस तरह का इशारा किया।

एलाना किंग ने अपनी साथ के साथ इस तरह का इशारा किया।

क्या है हैंडशेक विवाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया था। इतना ही नहीं, महिला टीम ने भी विमेंस वर्ल्ड कप में भी यही स्टेंड कायम रखा। भारत ने यह स्टैंड पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में लिया था।

यह फोटो 14 सितंबर की है, जब भारतीय कप्तान ने टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था।

यह फोटो 14 सितंबर की है, जब भारतीय कप्तान ने टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था।

रोहित-कोहली भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना बुधवार को टीम इंडिया का एक बैच ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुआ। इसमें कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे सीनियर खिलाड़ी रवाना हुआ। आज शाम एक बैच और रवाना होगा, इसमें कोच गौतम गंभीर के साथ कुछ प्लेयर्स और सपोर्ट स्टॉफ रवाना होंगे।

भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होते विराट कोहली।

भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होते विराट कोहली।

19 अक्टूबर से शुरू होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज भारत टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 3 वनडे और 5 टी-20 खेलेगी। 19 अक्टूबर को पहला वनडे पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। फिर 5 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होगी।

——————————————-

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पहला वनडे नहीं खेलेंगे जैम्पा और इंग्लिस, कुह्नेमन और फिलिपी दोनों के रिप्लेसमेंट

ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जैम्पा और विकेटकीपर बैटर जोश इंग्लिस भारत के खिलाफ पहला वनडे नहीं खेलेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने दोनों प्लेयर्स का पहले मैच से हटा लिया। उनकी जगह लेफ्ट आर्म स्पिनर मैथ्यू कुह्नेमन और विकेटकीपर जोश फिलिपी को स्क्वॉड में शामिल किया गया। पढ़ें पूरी खबर



Source link