किसी और के लिए आए हो तुम लोग.. बुमराह ने एयरपोर्ट पर दिखाई झुंझलाहट, कह दी गहरी बात

किसी और के लिए आए हो तुम लोग.. बुमराह ने एयरपोर्ट पर दिखाई झुंझलाहट, कह दी गहरी बात


टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह यूं तो बेहद शांत स्वभाव के नजर आते हैं. लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मीडिया पर बुमराह झुंझलाते दिखे हैं. ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है जब बुमराह ने मीडिया से काफी गहरी बात कह दी. बुमराह को देखते ही मीडिया ने उन्हें घेर लिया और फोटोज लेने लगे, जिसके बाद बुमराह नाराज नजर आए. 

क्या बोले बुमराह?

बुमराह की झुंझलाहट साफ नजर आई. उन्होंने मीडिया को देखते ही कहा, ‘मैंने बुलाया ही नहीं है. तुम किसी और के लिए आए हो, आ रहे होंगे वो.’ मीडिया वाले फोटो लेने की जिद करते रहे. एक ने मजाक में कहा, ‘बुमराह भाई, आप दिवाली का बोनस मिल गए हमें.’ इससे बुमराह और गुस्सा हो गए. उन्होंने कहा, ‘अरे भाई, मेरी गाड़ी के पास जाने दो मुझे.’ आखिरकार वे अपनी गाड़ी की ओर चले गए.

Add Zee News as a Preferred Source


टेस्ट के बाद वनडे से रेस्ट पर बुमराह

जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से रेस्ट दिया गया है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज में 7 विकेट अपने नाम किए. इससे पहले इंग्लैंड टूर पर बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की थी. वनडे सीरीज में उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज की तिकड़ी को रखा गया है. हालांकि, टी20 सीरीज में बुमराह ऑस्ट्रेलिया टूर पर जाएंगे. 

ये भी पढ़ें.. ‘भारत के लिए गर्व..’ 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए मेजबान होगा अहमदाबाद! गुजरात के मुख्यमंत्री ने किया पोस्ट

19 अक्टूबर से होगा आगाज

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इसके बाद 5 टी20 मैच भी खेले जाएंगे. वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार को पर्थ में दूसरा 23 अक्टूबर को एडिलेड में और तीसरा 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर चर्चा जोरों पर है, जो टेस्ट और टी20 से रिटायर हो चुके हैं. वनडे के बाद 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी.



Source link