गैरतगंज अध्यक्ष-मंडल अध्यक्ष अस्पताल से डिस्चार्ज, जेल भेजे गए: डॉक्टर से मारपीट मामले में बेगमगंज कोर्ट गुरुवार को करेगा जमानत सुनवाई – Raisen News

गैरतगंज अध्यक्ष-मंडल अध्यक्ष अस्पताल से डिस्चार्ज, जेल भेजे गए:  डॉक्टर से मारपीट मामले में बेगमगंज कोर्ट गुरुवार को करेगा जमानत सुनवाई – Raisen News


गैरतगंज नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन और भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जैन को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज के बाद बुधवार देर शाम बेगमगंज जेल भेज दिया गया है। गैरतगंज न्यायालय ने दोनों के खिलाफ जेल वारंट जारी किया था।

.

दोनों नेताओं पर जून माह में डॉ. अनिष्ट लाल से मारपीट करने का आरोप है। डॉ. अनिष्ट लाल गैरतगंज के बीएमओ हैं। उनकी शिकायत पर गैरतगंज पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

जेल वारंट जारी होने की खबर सुनते ही दोनों नेता बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। न्यायालय ने अस्पताल से पूछा था कि उन्हें किस आधार पर भर्ती किया गया है। इसके बाद अस्पताल ने उन्हें तत्काल डिस्चार्ज कर दिया। दोनों नेता पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।

उनकी जमानत याचिका पर बेगमगंज न्यायालय गुरुवार को सुनवाई करेगा।



Source link