दतिया में मंगलवार शाम 26 वर्षीय व्यापारी युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने पैसों के लेनदेन को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप दो लोगों पर लगाया है। पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों
.
वह अपने छोटे भाई नितांशु उर्फ हनी साहू के साथ वर्ष 2022 में दतिया आया था। यहां दोनों भाइयों ने मोबाइल फोन की बिक्री और रिपेयरिंग की दुकान खोली थी। छोटे भाई नितांशु ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई हिमांशु ने प्रदुमन साहू से 19 लाख रुपए उधार लेकर व्यवसाय शुरू किया था। तय हुआ था कि ब्याज सहित हर माह एक लाख रुपए वापस करेगा।
शुरुआत में भुगतान होता रहा, लेकिन कुछ महीनों बाद प्रदुमन साहू और उसका भाई लकी, हिमांशु पर दबाव बनाने लगे। आरोप है कि वे अक्सर दुकान या घर पहुंचकर एक-दो हजार रुपए जबरन ले जाते थे। पैसे नहीं देने पर गाली-गलौज और मारपीट भी करते थे। भाई ने बताया कि लगातार तनाव में रहने के कारण हिमांशु मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। कई बार उसने कहा था कि वह अब इस दबाव को झेल नहीं पा रहा है।
दो पेज के सुसाइड नोट में लिखी आपबीती हिमांशु ने आत्महत्या से पहले दो पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। उसमें उसने लिखा है कि, “मैं हिमांशु साहू आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार प्रदुमन साहू और उसका भाई लकी साहू हैं। वर्ष 2024 में व्यापार शुरू करने के लिए दोनों से 19 लाख रुपए लिए थे। हर माह एक लाख रुपए लौटाने का समझौता हुआ था। कुछ माह तक रकम दी भी, लेकिन जब व्यापार में घाटा हुआ तो उन्होंने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया।
सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि प्रदुमन और लकी ने उससे कई बार मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। हिमांशु ने लिखा कि उसने बैंक लेनदेन के जरिए रकम लौटाई है, जिसका पूरा ब्योरा एचडीएफसी बैंक खाते में मौजूद है। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। अंत में उसने अपने परिवार के लिए सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
भाई को झांसी भेज कर की आत्महत्या हिमांशु के छोटे भाई नितांशु ने बताया कि मंगलवार को वह और हिमांशु सूर्य नगर कॉलोनी स्थित किराए के कमरे में थे। हिमांशु ने उसे मोबाइल रिपेयरिंग का सामान खरीदने झांसी भेजा और कहा कि तुम जल्दी लौट आना, मैं सो रहा हूं।
नितांशु के मुताबिक, वह करीब आधे घंटे में झांसी पहुंचा ही था कि हिमांशु का फोन आया “जल्दी वापस आओ, मेरी तबीयत खराब है।” जब वह लौटा तो भाई बेहोशी की हालत में था। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर शुरू की जांच कोतवाली थाना प्रभारी यतेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मौके से बरामद सुसाइड नोट को जब्त कर लिया गया है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं और प्रकरण की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रदुमन और लकी साहू लगातार हिमांशु को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजन यह भी कहते हैं कि हिमांशु का मोबाइल और बैंक रिकॉर्ड इस पूरे मामले की सच्चाई उजागर कर सकता है।