दिवाली पर बैतूल के बाजार में नो-एंट्री: पार्किंग के लिए 5 जगह तय; देखें नया ट्रैफिक प्लान; व्यापारियों के साथ की बैठक – Betul News

दिवाली पर बैतूल के बाजार में नो-एंट्री:  पार्किंग के लिए 5 जगह तय; देखें नया ट्रैफिक प्लान; व्यापारियों के साथ की बैठक – Betul News


आगामी दिवाली त्योहार को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। शहर के मुख्य बाजारों कोठी बाजार और गंज में वाहनों की पार्किंग के लिए 5 स्थान तय किए गए हैं, साथ ही ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया जाएगा। बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम

.

यहां कर सकेंगे अपने वाहन पार्क बाजार में आने वाले ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

  • कोठी बाजार के लिए: न्यू बैतूल ग्राउंड, नगर पालिका कार्यालय परिसर और एमएलबी स्कूल (जिला जेल के पास)।
  • गंज बाजार के लिए: प्राइमरी स्कूल परिसर (आबकारी तिराहा) और रेलवे स्टेशन क्षेत्र।

इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

  • थाना चौक-चक्कर रोड और गौठाना की ओर से आने वाले चार पहिया वाहन थाना चौक से लल्ली चौक की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • लल्ली चौक से कलेक्ट्रेट रोड और कोठी बाजार बस स्टैंड से आने वाले चार पहिया वाहन टिकारी अखाड़ा चौक की ओर डायवर्ट होंगे।
  • गणेश मंदिर चौक खंजनपुर से लल्ली चौक की ओर आने वाले चार पहिया वाहनों के लिए यह रास्ता वन-वे रहेगा।

व्यापारियों के लिए भी जारी हुए निर्देश

  • सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
  • दुकान के बाहर सामान रखकर बिक्री नहीं की जाएगी।
  • साप्ताहिक बाजारों में दुकानें नगर पालिका द्वारा लगाई गई चूने की लाइन के पीछे ही लगेंगी।
  • भीड़ होने पर सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
  • आपातकालीन वाहनों (फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस) के लिए रास्ता खाली रखा जाए।
  • भारी वाहनों का प्रवेश बाजारों में पहले की तरह ही प्रतिबंधित रहेगा।

व्यापारियों ने दिया सहयोग का आश्वासन बैठक का आयोजन एसपी वीरेंद्र जैन के निर्देश पर किया गया, जिसमें एएसपी कमला जोशी, एसडीओपी सुनील लाटा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। चर्चा के बाद सभी व्यापारियों ने नए ट्रैफिक प्लान पर सहमति जताई और पुलिस-प्रशासन को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।



Source link