दिवाली से पहले पेंट कराने वाले हैं घर? तो वास्तु के अनुसार चुनें शुभ रंग, उज्जैन के आचार्य से जानिए सबकुछ

दिवाली से पहले पेंट कराने वाले हैं घर? तो वास्तु के अनुसार चुनें शुभ रंग, उज्जैन के आचार्य से जानिए सबकुछ


Last Updated:

Diwali 2025: हर्ष उलास का पर्व दीपावली कुछ ही दिन में आने वाली है. इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश जी की पूजन का विधान है. इस दौरान दिवाली के पहले ही घरों की रंगाई-पुताई की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान वास्तु के अनुरूप कलर कराना बड़ा शुभ रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Diwali 2025: ‘दीपों की रोशनी’ का पर्व दीपावली जल्दी ही आने वाली है. वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली मनाई जाती है. इस दिन के लिए लोग पहले से अपने-अपने घरों में तैयारी कर लेते हैं. यहां साज सजावट शुरु कर देते हैं. दिवाली से पहले लोग घरों को रंगवाते हैं और सुंदर बनाते हैं. आइए जानते हैं उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज से कि वास्तु के हिसाब से हमें अपने घरों में कौन सा रंग करवाना चाहिए. जिससे मां की लक्ष्मी की कृपा आपके और आपके घर में हमेशा बनी रहे.

उत्तर दिशा- वास्तु शास्त्र के अनुसार हरे रंग को प्रकृति और विकास का प्रतीक माना जाता है, जिसके सकारात्मक प्रभाव के कारण जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और प्रगति का वास होता है. इसलिए अगर दिवाली से पहले अगर आप भी अपने घर को रंग करवा रहे हैं, तो घर की उत्तर दिशा में मौजूद दीवार पर हरा रंग करवाना चाहिए. इससे व्यापार मे काफी मुनाफा होता है.

दक्षिण दिशा- दिवाली पर घर कलर कराने जा रहे हैं तो दक्षिण दिशा में मौजूद दीवार पर लाल रंग करवाना चाहिए. लाल रंग को शक्ति का प्रतीक माना जाता है, जिसके सकारात्मक प्रभाव के कारण जीवन में खुशियों का वास होता है. इसके अलावा घरवालों के बीच प्रेम बढ़ता है. साथ ही परिवार में व्यापार करने वालों के तरक्की के रास्ते खुलते हैं.

पूर्व दिशा- वास्तु के अनुसार, दिवाली पर अगर घर मे पूर्व दिशा में कलर कराने का सोच रहे हैं. तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व दिशा में मौजूद दीवार पर सफेद रंग से रंग करवाना चाहिए. यह काफी शुभ होता है. इससे परिवारवालों के जीवन में खुशियों का वास होता है. सफेद रंग को सकारात्मक ऊर्जा और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, जिसे देखने से मानसिक शांति मिलती है.

पश्चिमी दिशा- मान्यता है कि नीला रंग मन को शांति प्रदान करता है. घर की पश्चिमी दिशा में नीला रंग करवाने से दिमाग और मन में स्थिरता आती है. साथ ही घर का माहौल अनुकूल रहता है. इसलिए नीला रंग का कलर पश्चिमी दिशा मे जरूर कराना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी कि कृपा साल भर बरसती है.

ईशान कोण- वास्तु शास्त्र के अनुसार, बहुत समय से अगर परिवार में बिना कोई कारण उथल-पुथल देखने को मिलती है. घर के ईशान कोण में पीला या नारंगी रंग करवाना शुभ माना जाता है. इन दोनों रंगों को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है, जिससे जीवन में कुछ करने की प्रेरणा मिलती है. साथ ही मानसिक शांति मिलती है.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

दिवाली से पहले पेंट कराने वाले हैं घर? तो वास्तु के अनुसार चुनें शुभ रंग



Source link