बड़ौदा सरकारी स्कूल की बच्ची ने कलेक्टर को सुनाई ABCD: इधर, गैर-हाजिर सचिव, रोजगार सहायक का 15 दिन का वेतन काटने दिया निर्देश – Sheopur News

बड़ौदा सरकारी स्कूल की बच्ची ने कलेक्टर को सुनाई ABCD:  इधर, गैर-हाजिर सचिव, रोजगार सहायक का 15 दिन का वेतन काटने दिया निर्देश – Sheopur News


छात्रा कलेक्टर को सुनाई एबीसीडी।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने बुधवार को बड़ौदा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों का निरीक्षण किया, स्टूडेंट्स से​​​ बातचीत की और शिक्षकों को ई-अटेंडेंस अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए।

.

कलेक्टर चंद्रपुरा के सरकारी स्कूल पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन और पुस्तकों की उपलब्धता का जायजा लिया। विद्यार्थियों से बातचीत कर शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया गया।

इस दौरान कक्षा 2 की छात्रा शायना ने कलेक्टर को एबीसीडी सुनाई, जिस पर कलेक्टर ने बच्चों की सराहना की। उन्होंने प्राचार्य शंभूदयाल माहौर को ई-अटेंडेंस का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर वर्मा ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ोदिया बिंदी का भ्रमण किया। उन्होंने शिक्षकों को ‘हमारे शिक्षक’ ऐप पर उपस्थिति दर्ज करने और विद्यालय में बिजली-पानी की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि सचिव और ग्राम रोजगार सहायक अक्सर गांव में अनुपस्थित रहते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है।

इस पर कलेक्टर वर्मा ने सचिव और ग्राम रोजगार सहायक का 15-15 दिन का वेतन काटने के नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पटवारी की अनुपस्थिति पर भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए।

कलेक्टर ने पार्वती एक्वाडक्ट का निरीक्षण किया

कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा पार्वती एक्वाडक्ट का भी अवलोकन किया गया, इस दौरान उन्होंने गेज ऑपरेटर प्रेमचंद माहौर से नहर में पानी की मात्रा मापने की प्रक्रिया जानी, इसके साथ ही वहां स्थित पर्यटन विभाग के विश्राम ग्रह की मरम्मत के भी निर्देश दिए।



Source link