बुरहानपुर के 10 वार्डों को 1.50 करोड़ स्वीकृत: भाजपा पार्षदों की मंत्री से मुलाकात के बाद विकास कार्यों को मिली मंजूरी – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर के 10 वार्डों को 1.50 करोड़ स्वीकृत:  भाजपा पार्षदों की मंत्री से मुलाकात के बाद विकास कार्यों को मिली मंजूरी – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर के 10 वार्डों में विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 1.50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। यह मंजूरी भाजपा पार्षदों द्वारा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के नेतृत्व में की गई मांग के बाद मिली है। भाजपा पार्षद दल के नेता

.

दो महीने पहले मंत्री से मिले थे पार्षद भाजपा पार्षद दल के नेता भरत भुजड़े ने बताया कि 2023 में चुनाव जीतने के बाद से उनके वार्डों में विकास कार्य रुके हुए थे। इसी को लेकर 25 अगस्त को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के नेतृत्व में 10 वार्डों के पार्षदों ने भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की थी। मंत्री ने सभी से अपने-अपने वार्ड के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा था, जिन्हें अब स्वीकृति मिल गई है।

सांसद बोले- CM और मंत्री ने दी बड़ी सौगात सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुरहानपुर को यह बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के लिए लगातार राशि उपलब्ध करा रही है। यह राशि विशेष रूप से पार्षदों के आग्रह पर मिली है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इन वार्डों में होंगे ये प्रमुख निर्माण कार्य

  • महाजनापेठ: संतोष शिंदे के घर के पास डोम निर्माण (10 लाख)
  • शिकारपुरा: सीसी रोड निर्माण (10 लाख)
  • प्रतापपुरा: भोई वाड़ा और सुदामा नगर में सभा मंडप निर्माण (20 लाख)
  • डॉ. अंबेडकर वार्ड: हाकम शाह दरगाह तक निर्माण कार्य (20 लाख)
  • शास्त्री चौक वार्ड: शीतला माता मंदिर के पास सौंदर्यीकरण व सामुदायिक भवन (10 लाख)
  • मालीवाड़ा: हनुमान मंदिर के पास सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन (15 लाख)
  • वार्ड 22 मालीवाड़ा: सामुदायिक भवन, जिम उपकरण (15 लाख)
  • राजपुरा: रामू राठौर के घर के पास सभा मंडप निर्माण (15 लाख)
  • डाकवाड़ी: सामुदायिक भवन, रोड निर्माण (15 लाख)
  • रास्तीपुरा: श्रीराम मंदिर के पास टीन शेड निर्माण (10 लाख)
  • रूईकर वार्ड: बैंक कॉलोनी व ज्योति नगर में रोड निर्माण (10 लाख)

विधायक ने कहा- विकास के लिए 2.94 करोड़ अलग से मिले इधर, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस ने बताया कि इन 1.50 करोड़ के अलावा नगर विकास के लिए 2.94 करोड़ रुपए की एक और राशि स्वीकृत हुई है। इस राशि से शहर में अन्य विकास कार्यों के साथ-साथ लालबाग से शनवारा मार्ग पर स्थित डिवाइडर का 50 लाख की लागत से निर्माण कराया जाएगा।



Source link