भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर: सीहोर में बोले BJP प्रदेश मंत्री- स्वदेशी अपनाना जरूरी; अभियान से जुड़ने की अपील – Sehore News

भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर:  सीहोर में बोले BJP प्रदेश मंत्री- स्वदेशी अपनाना जरूरी; अभियान से जुड़ने की अपील – Sehore News



भाजपा के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने बुधवार को सीहोर में कहा कि भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। वे सीहोर जिला भाजपा कार्यालय में ‘आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान’ को लेकर हुई पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्ह

.

‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ से जुड़ने का आह्वान रजनीश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से होकर गुजरता है, जिसका सबसे सशक्त माध्यम स्वदेशी है। उन्होंने सभी से ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने आयुष्मान योजना और महिला सशक्तिकरण के कामों का भी जिक्र किया।

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना भारत उन्होंने रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि पहले भारत रक्षा उपकरणों के लिए पूरी तरह दूसरे देशों पर निर्भर था, लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर रक्षा उपकरणों का विश्व में निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान में आतंकी क्षेत्रों पर भारतीय सेना द्वारा स्वदेशी ड्रोन और ब्रह्मोस मिसाइल के उपयोग का उदाहरण भी दिया।

कांग्रेस पर साधा निशाना रजनीश अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय में रक्षा सौदों में कथित दलाली होती थी, जबकि वर्तमान सरकार में रक्षा सौदे पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किए जाते हैं।

प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद इस पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, सीहोर विधायक सुदेश राय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा जिला महामंत्री रवि नागले और आत्मनिर्भर भारत टोली संयोजक डॉ. गगन नामदेव सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।



Source link