नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी का 91वां संस्करण आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है, जिसमें देश भर की 38 प्रथम श्रेणी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रही हैं कुछ टीमों के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही. सरफराज खान और पृथ्वी शॉ, दो जिगरी दोस्त, जो फिलहाल भारतीय टीम की दौड़ से बाहर हैं, को अनचाही शुरुआत का सामना करना पड़ा लेकिन स वाल बड़ाये है कि सच में वो सरफराज था या उनके भाई मुशीर खान
अपने टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने के बावजूद, शॉ टीम से बाहर हो गए. घरेलू स्तर पर, उन्हें कई बार मुंबई की टीम से बाहर किया गया, जिससे उनके व्यवहार, फिटनेस और फॉर्म पर सवालिया निशान लग गए. अब पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र में फिर से खेलने और वापसी पर थी. उन्होंने मुंबई के खिलाफ एक अभ्यास मैच में एक शानदार शतक भी लगाया हालाँकि, शुरुआत उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम के लिए अपने पहले मैच में वे शून्य पर आउट हो गए.
पृथ्वी शॉ का सबसे खराब डेब्यू
केरल के एमडी निधिश की अंदर आती हुई गेंद ने पृथ्वी शॉ को आउट कर दिया, जिन्होंने पहले घंटे में ही कहर बरपा दिया. शॉ चार गेंदों में शून्य पर आउट हो गए. दरअसल, महाराष्ट्र की टीम पहले चार ओवरों में ही पाँच रन पर चार विकेट गंवाकर दंग रह गई नेदुमानकुझी बेसिल ने भी दो विकेट लिए. पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एनओसी) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा और इस साल की शुरुआत में राज्य की प्रतिद्वंद्वी टीम महाराष्ट्र से जुड़ गए. उनका मामला दिलचस्प इसलिए है, क्योंकि 2018 में भारत को अंडर-19 वनडे विश्व कप में जीत दिलाने के बाद शॉ काफ़ी चर्चा में आए थे. हालाँकि, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और रियान पराग, जो उस अंडर-19 टीम का हिस्सा थे, के विपरीत, शॉ का अंतरराष्ट्रीय करियर कभी आगे नहीं बढ़ पाया.
मुशीर आउट पर विकेट गिरा सरफराज का
देश भर में, सभी की निगाहें सरफराज खान पर थीं, जो क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबरने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे थे. 27 वर्षीय सरफराज घरेलू क्रिकेट के कई मैचों से बाहर रहे थे, जिनमें दलीप ट्रॉफी, ईरानी कप और इंडिया ए के मैच शामिल थे. उनकी अनुपस्थिति ने मुंबई के मध्य क्रम में एक खालीपन पैदा कर दिया था, और उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था. हालांकि, जब आधिकारिक स्कोरकार्ड में शुरुआत में “सरफराज खान” को शून्य पर आउट बताया गया, तो भ्रम की स्थिति पैदा हो गई पर बाद में स्पष्ट किया गया कि आउट होने वाला खिलाड़ी उनके छोटे भाई मुशीर थे, जिन्होंने पारी की शुरुआत की थी.