यशस्वी के 219 रन और कुलदीप के 14 विकेट.. ICC Rankings में कर दी चढ़ाई, जायसवाल की टॉप-5 में एंट्री

यशस्वी के 219 रन और कुलदीप के 14 विकेट.. ICC Rankings में कर दी चढ़ाई, जायसवाल की टॉप-5 में एंट्री


IND vs WI: भारत ने हाल ही में टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम का सूपड़ा साफ कर दिया. टीम इंडिया ने 2-0 से सीरीज अपने नाम की. इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल और कुलदीप यादव चर्चा में रहे जिन्होंने दमदार प्रदर्शन किया. अब अपने इस प्रदर्शन के दम पर दोनों ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में लंबी उछाल मारी हैं. दिल्ली में यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ बैटिंग की जबकि कुलदीप ने अपनी फिरकी के दम पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को नचा दिया. 

जायसवाल ने बनाए 219 रन

यशस्वी ने दिल्ली में हुए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में मेहमानों को नाको चने चबवा दिए. हालांकि, बदकिस्मती से यशस्वी अपने तीसरे दोहरे शतक से चूक गए. उन्होंने 175 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने 3 पारियों में 219 रन ठोके और अब उनके पास 791 रेटिंग पॉइंट्स हैं. उन्होंने अफ्रीका के तेंबा बावुमा और श्रीलंका के कामिंदू मेंडिस को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में टॉप-5 में एंट्री कर ली है.

Add Zee News as a Preferred Source


केएल राहुल को भी फायदा

जायसवाल 2 टेस्ट की इस सीरीज के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने तीन पारियों में 219 रन बनाए, जिसका औसत 73 का रहा. सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले केएल राहुल ने भी दो पायदान चढ़कर 33वां स्थान हासिल किया. उन्होंने 196 रन बनाए. बात करें टॉप-4 की तो जो रूट 908 अंक के साथ टॉप पर कब्जा जमाए हुए हैं. दूसरे पर हैरी ब्रूक जबकि नंबर-3 पर केन विलियम्सन का नाम है.

ये भी पढे़ं.. असंभव रिकॉर्ड: 2 ओवर में 94 रन… क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा अजूबा, ये बदनसीब गेंदबाज बना दागी

कुलदीप यादव की हुई मौज

कुलदीप यादव की गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है. उनका नाम अब सात पायदान ऊपर चढ़कर 14वें नंबर पर आ चुका है. दिल्ली टेस्ट में उन्होंने आठ विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता. अब उनके पास करियर का सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 689 पॉइंट्स है. जसप्रीत बुमराह नंबर वन गेंदबाज बने हुए हैं, उनके 882 पॉइंट्स हैं, हालांकि उन्हें तीन पॉइंट्स का नुकसान हुआ. वे टॉप 10 में इकलौते भारतीय हैं. मोहम्मद सिराज 12वें स्थान पर हैं (726 पॉइंट्स), उसके बाद कुलदीप 14वें पर और रवींद्र जडेजा 18वें पर (662 पॉइंट्स) हैं.



Source link