Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस समय रणजी ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेल रह हैं.बिहार की ओर से अपना दूसरा रणजी सीजन खेल रहे 14 साल के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच की पहली पारी में बल्ला नहीं चला. उन्होंने शुरुआत टी20 वाले अंदाज में की लेकिन वह जल्द ही पवेलियन लौट गए.
नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी दूसरा रणजी सीजन खेल रहे हैं. बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेला जा रहा है. वैभव पहली बार टीम की उप कप्तानी भी कर रहे हैं. पहली पारी में वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके और सस्ते में पवेलियन लौट गए. वैभव ने ओपनिंग में शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की. वह टी20 की तरह बैटिंग कर रहे थे लेकिन वह ज्यादा समय तक क्रीज पर नहीं टिक सके और क्लीनबोल्ड होकर पवेलियन लौट गए. वैभव ने 280 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वैभव बेशक अपनी टीम को मझधार में छोड़कर पवेलियन लौट गए लेकिन उनके ओपनिंग जोड़ीदार अर्णव किशोर हाफ सेंचुरी जड़कर आउट हुए वहीं आयूष लोहारुका का ने सेंचुरी जड़कर बिहार टीम को बढ़त दिलाई.
5 पारियों में भी पार नहीं हुआ 50 का आंकड़ा
वैभव सूर्यवंशी मोइनुल हक स्टेडियम में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 5 पारी खेल चुके हैं. लेकिन वह कुल मिलाकर 50 रन भी नहीं बना सके हैं.अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में उतरने से पहले वैभव ने जो चार पारियां खेली थी उसमें वह सिर्फ 31 रन ही बना पाए थे. इस दौरान दो बार तो वह शून्य के निजी स्कोर पर आउट हुए थे. अरुणाचल के खिलाफ पारी को मिलाकर वह इस मैदान पर कुल 45 रन जुटा पाए हैं.
शाकिब का ‘छक्का’, अरुणाचल पहली पारी में 105 रन पर ढेर
बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को पहली पारी में 105 रन पर ढेर कर दिया. बिहार की ओर से तेज गेंदबाज शाकिब हुसैन घातक गेंदबाजी कर अरुणाचल के छह बल्लेबाजों को अकेले पवेलियन भेज दिया. अरुणाचल प्रदेश के 3 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए वहीं सिर्फ चार बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंच सके. कप्तान नीलम ओबी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. खबर लिखे जाने तक बिहार ने पहली पारी में 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए थे.बिहार ने पहली पारी में 81 रन की लीड ले ली थी.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें