जेसीबी मशीन पर सवार होकर पहुंचे कांग्रेस पार्षद।
खंडवा नगर निगम के साधारण सम्मेलन में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के पार्षद अनोखे अंदाज में JCB मशीन के फावड़े पर बैठकर निगम परिसर पहुंचे और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सदन के अंदर कांग्रेस ने नर्मदा जल योजना, सफाई व्यवस्था और ठेकों में गड़बड़ी
.
नर्मदा जल योजना पर तीखी बहस नेता प्रतिपक्ष मुल्लू राठौर ने नर्मदा जल योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने पाइपलाइन फूटने पर कंपनी को दिए गए 14 करोड़ रुपए पर भी सवाल उठाए, जिसको लेकर सदन में काफी देर तक तीखी बहस चलती रही।
सफाई व्यवस्था पर भी उठे सवाल कांग्रेस पार्षद बबलू पटेल ने स्वच्छ भारत अभियान में नगर निगम के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए शहर की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया। हालांकि, अधिकारियों ने जवाब दिया, लेकिन पार्षद संतुष्ट नहीं हुए। बाद में अध्यक्ष ने भविष्य में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
हंगामेदार रहा साधारण सम्मेलन।
तालाबों से मछली चोरी का भी लगा आरोप बैठक में ठेका प्रबंधन के मुद्दे पर भी गरमागरम बहस हुई। भाजपा पार्षद प्रकाश यादव ने बस स्टेशन, भैरव तालाब और नागचून तालाब में मछली पालन के ठेकों पर सवाल उठाए। उन्होंने तालाबों से मछलियों की चोरी होने का भी आरोप लगाया, जिस पर अध्यक्ष ने उनसे सबूत पेश करने को कहा।
गणेश विसर्जन कुंड पर खर्च हुए 9.5 लाख बैठक के दौरान भाजपा पार्षद रामगोपाल शर्मा ने गणेश विसर्जन तालाब के निर्माण पर हुए खर्च की जानकारी मांगी। इस पर इंजीनियर भरत सुरझाये ने बताया कि इसके निर्माण पर साढ़े 9 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इसके अलावा नए परिसीमन और नवचंडी मंदिर की दुकानों जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।