सिवनी में दो बाइकों की भिड़ंत, दोनों घायल: नागनदेवरी गांव के पास हादसा; लखनादौन सिविल अस्पताल रेफर – Seoni News

सिवनी में दो बाइकों की भिड़ंत, दोनों घायल:  नागनदेवरी गांव के पास हादसा; लखनादौन सिविल अस्पताल रेफर – Seoni News



सिवनी जिले के नागनदेवरी गांव के पास मंगलवार रात में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

एक बाइक सवार दरगड़ा से धूमा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा धूमा से दरगड़ा की तरफ आ रहा था। नागनदेवरी गांव के समीप पहुंचने पर दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को धूमा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

दोनों को लखनादौन सिविल अस्पताल रेफर किया

प्राथमिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनादौन सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. रोहित रजक, एंबुलेंस चालक सूर्यकांत तिवारी और 112 के स्टाफ ने घायलों को सुरक्षित लखनादौन पहुंचाया। फिलहाल, दोनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस उनकी पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

लखनादौन थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे ने बताया कि उन्हें सड़क हादसे में दो बाइक चालकों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिन्हें लखनादौन अस्पताल लाया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि मामले की जांच जारी है और घायलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह एक व्यस्त मार्ग है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।



Source link