सीहोर में खाद के लिए रतजगा कर रहे किसान: इनमें कई आठ दिनों से इंतजार कर रहे; बोले- अब भी मिलेगी यह तय नहीं – Sehore News

सीहोर में खाद के लिए रतजगा कर रहे किसान:  इनमें कई आठ दिनों से इंतजार कर रहे; बोले- अब भी मिलेगी यह तय नहीं – Sehore News


मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां किसान खाद के लिए रात भर जागने (रतजगा) को मजबूर हैं। यह स्थिति सीहोर के इछावर क्षेत्र में देखी जा रही है, जो पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला और राजस्व मंत्री करण

.

इछावर और बोरदी की सोसायटियों में किसान कई दिनों से या देर रात से खाद के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें रात भर सोसायटी परिसर के बाहर ही रुकना पड़ रहा है। कई किसानों को 8 दिनों से खाद नहीं मिल पाई है, जबकि कुछ को दो या तीन दिन बाद केवल एक या दो बोरी खाद मिल पाती है।

इछावर ब्लॉक के किसान खाद की किल्लत से बेहद परेशान हैं। किसानों का कहना है कि खाद की भारी कमी है और मांग अधिक होने के कारण उन्हें रात भर जागकर नंबर लगाना पड़ रहा है, ताकि उन्हें खाद मिल सके। वे दो दिनों से इंतजार कर रहे हैं और रात भर बैठे रहने के बाद ही उन्हें खाद मिलने की उम्मीद है।

किसान भूरा सिंह परमार ने बताया, ‘हम आठ दिन से खाद के लिए परेशान हैं। मंत्री करण सिंह वर्मा से मेरा कहना है कि यदि खाद नहीं देनी है तो हमें सेलफास दे दें। मंत्री जी मंच से हमें अन्नदाता कहते हैं, लेकिन हमें अन्नदाता नहीं, अंधे दाता कहो, क्योंकि हम आंख मूंदकर आपको वोट देते हैं।’ एक अन्य किसान रमेश ने बताया कि रात भर जागकर नंबर लगाने के बाद भी कुछ ही किसानों को खाद मिल पाती है और यह भी निश्चित नहीं है कि सभी को खाद मिल ही जाए।

कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले में खाद वितरण को लेकर कहा है कि जिले में आवश्यकतानुसार खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। समय पर वितरण केन्द्रों को खुलवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद दुकानों की नियमित जांच और कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिले के लिये आवंटित खाद का पूरा उठाव और जिले में पहुंच सुनिश्चित की जाए।



Source link