1009 Runs Unbreakable Record: क्रिकेट की रिकॉर्डबुक खोलें तो दोहरे शतक, तिहरे शतक के रिकॉर्ड्स की लिस्ट लंबी दिखेगी. टॉप पर दिखेगा वो रिकॉर्ड जिसपर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाएगा. ये ब्रायन लारा के 400 रन का महारिकॉर्ड है. लेकिन हम आपको इससे भी बड़े असंभव रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं.
- 1009 Runs Unbreakable Record: क्रिकेट की रिकॉर्डबुक खोलें तो दोहरे शतक, तिहरे शतक के रिकॉर्ड्स की लिस्ट लंबी दिखेगी. टॉप पर दिखेगा वो रिकॉर्ड जिसपर विश्वास करना भी मुश्किल हो जाएगा. ये ब्रायन लारा के 400 रन का महारिकॉर्ड है. लेकिन हम आपको इससे भी बड़े असंभव रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं. एक 16 साल के बल्लेबाज ने एक ही पारी में लारा के दोगुने रन ठोक डाले. इस बल्लेबाज के सामने 2 दिन रहम की भीख मांगते रह गए. 16 साल के इस खिलाड़ी ने ऐसा खूंटा गाड़ा था कि 1009 रन एक ही पारी में ठोक दिए.
- 16 साल के बल्लेबाज ने किया था करिश्मा
- 1009 रन का ये महारिकॉर्ड के बारे में शायद ही लोगों ने सुना हो, क्योंकि असंभव जैसा ये रिकॉर्ड माइनर क्रिकेट में बना. साल 2016 में मुंबई के भंडारी कप में आर्य गुरुकुल और केसी गांधी इंग्लिश स्कूल की टीमों के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें 16 साल के बल्लेबाज प्रनव धनवड़े ने ये करिश्मा कर दिखाया था. आज भी ये रिकॉर्ड प्रनव के नाम ही है. उनकी पारी की बदौलत उस दिन टीम ने बोर्ड पर रनों का अंबार लगा दिया था.
- पहले ही दिन किया धमाका
- पहले बैटिंग करने उतरी आर्य गुरुकुल की टीम महज 31 रन के स्कोर पर सिमट गई थी. लेकिन जब केसी गांधी इंग्लिश टीम के खिलाड़ी उतरे तो चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली. पहले ही दिन प्रनव रनों के बवंडर में खेलते नजर आए. उन्होंने पहले ही दिन 652 रन ठोक डाले थे और दूसरे दिन भी ये सिलसिला जारी रहा. उन्होंने 1009 रन की नाबाद पारी खेली.
- ये भी पढे़ं.. जडेजा, जगदीशन, सुदर्शन और कौन.. गंभीर ने दे दिया अल्टीमेटम, नहीं मानी बात तो होगा पत्ता साफ!
- कितने छक्के और कितने चौके?
- प्रनव ने अपनी पारी में इतने चौके-छक्के जमाए कि पूरी टीम के लिए भी कई बार ये असंभव जैसा काम है. उन्होंने 59 छक्कों और 129 चौकों की बदौलत 1009 रन की करिश्माई पारी खेली. उन्होंने ये आंकड़ा महज 327 गेंद में छुआ था. इस पारी की बदौलत ही केसी की टीम ने बोर्ड पर 1400+ रन टांग दिए थे. जवाब में विरोधी टीम महज 59 के स्कोर पर सिमट गई थी.