Last Updated:
Turmeric Cultivation Tips: बुरहानपुर के एक किसान ने यूट्यूब से देखकर हल्दी की खेती शुरू की. आज मुनाफा इतना अच्छा हुआ है कि महाराष्ट्र के खरीददार खेतों से आकर हल्दी खरीदकर ले जा रहे हैं.
मोहन ढाकले/बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के किसान लगातार नवाचार करते जाते हैं उनका एक ही लक्ष्य होता है कि हम खेती से अच्छी कमाई कैसे करें. इसके लिए वह कई तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के लोनी के एक किसान ने भी यूट्यूब का सहारा लिया और यूट्यूब से हल्दी की खेती करने की कुछ तकनीक सीखी और कुछ कृषि वैज्ञानिकों की बातों को जमीन पर उतार कर देखा. जिसके माध्यम से अब वह हल्दी की खेती कर हर साल लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं. उनसे और भी जिले के किसान प्रेरित होकर हल्दी लगा रहे हैं.
किसान ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने लोनी क्षेत्र के किसना सुनील महाजन से बात की तो उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के लोनी गांव में रहने वाले सुनील महाजन एक ऐसे किसान हैं जो यूट्यूब से देखकर खेती करते हैं. अभी हाल फिलहाल में उनके द्वारा अपने खेत में हल्दी की खेती की गई है. उनका कहना है कि मैंने यूट्यूब से खेती करना सीखा. पहले बुरहानपुर जिले में हल्दी की खेती बहुत कम होती थी. लेकिन मैंने जब से हल्दी की खेती शुरू की है तब से और भी किसान जुड़े हुए हैं. 8000 हेक्टेयर में हल्दी की खेती हो रही है. एक एकड़ में हल्दी की खेती करने के लिए करीब 75 से 85000 का खर्चा आता है और करीब 18 क्विंटल के करीब उत्पादन होता है एक क्विंटल हल्दी 15000 रुपए में बिक जाती है. जिससे अच्छा मुनाफा होता है.
महाराष्ट्र के व्यापारी खरीदते हैं हल्दी
किशन सुनील महाजन बताते हैं कि पहले कुछ ही किसान हल्दी लगाते थे. तो उनको महाराष्ट्र के सांगली में हल्दी बेचने के लिए जाना पड़ता था. लेकिन अब बुरहानपुर जिले में 8000 हेक्टेयर में हल्दी की खेती होती है. जिससे अब महाराष्ट्र के व्यापारी बुरहानपुर में किसानों के खेतों में खुद खरीदी करने के लिए आते हैं. अभी फिलहाल में ₹12000 से ₹18000 प्रति क्विंटल के हिसाब से सूखी हुई हल्दी व्यापारी खरीद रहे है. जिससे किसानों को अच्छा फायदा हो रहा है.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें