MP AQI : दिवाली से पहले मध्य प्रदेश की हवा खराब! जबलपुर-इंदौर का AQI 150 पार, ग्वालियर में अचानक बदलाव

MP AQI : दिवाली से पहले मध्य प्रदेश की हवा खराब! जबलपुर-इंदौर का AQI 150 पार, ग्वालियर में अचानक बदलाव


Last Updated:

Madhya Pradesh Air Quality index: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य शहरों की हवा का रुख कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है. यहां AQI 100 से 200 के बीच बना हुआ है. लोकल 18 के माध्यम से जानिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ताजा AQI क्या है.

दिवाली के पहले इस बार देश की राजधानी नई दिल्ली के साथ ही मध्य प्रदेश की हवा भी खराब होने लगी है. देश के सबसे खराब हवा वाले शहरों में मध्य प्रदेश के सात शहर शामिल है. साथ ही नई दिल्ली पीथमपुर और लुधियाना जैसे जिलों की हवा भी खराब बनी हुई है.

2

मध्य प्रदेश की बात की जाए तो यहां शहरों की हवा का हाल भी दिन प्रतिदिन खराब होता जा रहा है. बड़े शहरों की बात करें, तो इंदौर के छोटी ग्वालटोली इलाके की हवा एक्यूआई में 148 दर्ज की गई है.

3

इसका अतिरिक्त नर्मदा किनारे के शहर जबलपुर की हवा का हाल भी खराब हो गया है. यहां के मरहटल इलाके की हवा का एक्यूआई 167 रिकॉर्ड हुआ, जबकि शहर के अन्य इलाकों का एक्यूआई भी 100 के ऊपर बना हुआ है.

4

ग्वालियर जैसे जिले की हवा का हाल पहले भी खराब स्तर पर रिकॉर्ड किया जा चुका है. लिहाजा इस बार भी दिवाली से पहले यहां का एक्यूआई 100 के ऊपर है. ग्वालियर के डीडी नगर इलाके का एक्यूआई 138 पैमाने पर दर्ज किया गया.

5

राजधानी भोपाल, जिसे झीलों की नगरी भी कहा जाता है. वहां भी हवा का स्तर कुछ ठीक नहीं है. यहां के अधिकतर इलाकों का एक्यूआई 100 के ऊपर दर्ज किया जा रहा है. इसमें सबसे ज्यादा एक्यूआई कलेक्ट्रेट ऑफिस इलाके का 116 रिकॉर्ड हुआ.

6

अन्य जिलों की बात करें, तो पीथमपुर इलाके का एक्यूआई सबसे ज्यादा 198 रिकॉर्ड किया गया. वहीं नरसिंहपुर का एक्यूआई भी 184 तो सागर एक्यूआई 171 रिकॉर्ड हुआ है. वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स ने खराब हवा के चलते मास्क लगाने और सुबह के समय घूमने के लिए सख्त मना किया है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP AQI : दिवाली से पहले मध्य प्रदेश की हवा खराब! जबलपुर-इंदौर का AQI 150 पार



Source link