Bandhavgarh Tiger Reserve: एमपी के उमरिया में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर जोन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाघ के द्वारा हाथी पर हमला करने का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया. यह घटना बल्हौड बीट की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम हाथी दल के साथ मौके पर पहुंची थी. तभी अचानक बाघ ने हाथी पर हमला बोल दिया. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. घटना के बाद रेस्क्यू टीम में हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला. टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने घटना की पुष्टि की है.