आर्थिक विकास, रोजगार के अवसर का बनेगा रोडमैप‎: भोपाल-इंदौर मेट्रोपोलिटन बनेंगे ग्रोथ हब, संचालन यूनिट करेगी कामों की मॉनिटरिंग – Bhopal News

आर्थिक विकास, रोजगार के अवसर का बनेगा रोडमैप‎:  भोपाल-इंदौर मेट्रोपोलिटन बनेंगे ग्रोथ हब, संचालन यूनिट करेगी कामों की मॉनिटरिंग – Bhopal News



जल्द ही भोपाल-इंदौर मेट्रोपोलिटन रीजन के विकास का विशेष रोडमैप तैयार होगा। इन क्षेत्रों के तेजी से विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक संचालन समिति बनाई गई है। ग्रोथ हब क्रियान्वयन इकाई समिति भी गठित की गई है। तेज आर्थिक विकास, रोजगार के अवस

.

इस पहल में नीति आयोग सरकार को तकनीकी सहयोग देगा। प्रदेश सरकार ने पहले ही भोपाल आर्थिक क्षेत्र (भोपाल, राजगढ़, विदिशा, रायसेन एवं सीहोर) और इंदौर आर्थिक क्षेत्र (इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, खरगोन, रतलाम, शाजापुर एवं खंडवा) के लिए आर्थिक योजनाएं तैयार करने का अनुरोध नीति आयोग को भेजा है।

संचालन समिति में एससीएस/पीएस नगरीय विकास एवं आवास, वित्त, योजना, उद्योग नीति, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि शामिल होंगे। सीईओ नीति आयोग सदस्य सचिव होंगे। क्रियान्वयन यूनिट में आयुक्त नगरीय प्रशासन मुखिया होंगे। क्षेत्रों के कलेक्टर-निगम आयुक्त सदस्य होंगे।

स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा, इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होगा

मेट्रोपोलिटन क्षेत्रों के विकास का खास रोडमैप बनेगा। उद्योग, व्यापार और स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा। नौकरी के नए अवसर पैदा होंगे। बेहतर सड़कें, बिजली, पानी, ट्रांसपोर्ट और डिजिटल सुविधाएं दी जाएंगी। शहर को अधिक निवेश के लायक बनाया जाएगा ताकि बड़ी कंपनियां वहां आकर काम करें। शहरों की स्थानीय जरूरतों के हिसाब से विकास योजनाएं बनेंगी।



Source link