एलिसा हीली और ऑस्ट्रेलिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 10 विकेट से मुकाबला जीत भारत को छोड़ा पीछा

एलिसा हीली और ऑस्ट्रेलिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 10 विकेट से मुकाबला जीत भारत को छोड़ा पीछा


ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का महिला वर्ल्ड कप में अजेय रहने का सिलसिला बरकरार है. बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट का अपना 5वां मुकाबला खेला और 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई. एलिसा हीली और फीबी लिचफील्ड ने इस जीत में महफिल लूटी. हीली ने ने 113 रन की कप्तानी पारी खेली, जबकि लिचफील्ड ने नाबाद 84 रन बनाए. हीली के शतक और ऑस्ट्रेलिया इस इस जीत से कई रिकॉर्ड भी बने. 

एकतरफा जीत से सेमीफइनल में ऑस्ट्रेलिया

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य दिया था. सलामी बल्लेबाजों एलिसा हीली और फीबी लिचफिल्ड की जोड़ी ने 24.5 ओवर में 202 रन की साझेदारी कर टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी. एलिसा हिली ने 77 गेंद पर 20 चौकों की मदद से नाबाद 113 रन बनाए. लिचफिल्ड ने 72 गेंद पर 1 छक्के और 12 चौकों की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली. हिली और लिचफिल्ड के सामने बांग्लादेश के गेंदबाज बेबस नजर आए. जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई है. ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों में 4 जीत और रद्द मैच से 1 अंक लेकर 9 अंक हासिल किए हैं. वहीं, बांग्लादेश की 5 मैचों में यह चौथी हार थी. हार के साथ ही बांग्लादेश के सेमीफाइनल खेलने की संभावना लगभग खत्म हो गई है.

Add Zee News as a Preferred Source


ऐसा करने वाली पहली बल्लेबाज बनीं हीली

टूर्नामेंट में हीली का यह बैक टू बैक दूसरा शतक है. उन्होंने भारत के खिलाफ भी बड़ी शतकीय पारी खेली थी, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक रन चेज हासिल करने में कामयाबी पाई. हीली महिला वनडे वर्ल्ड कप में दो बार लगातार दो शतक लगाने वाली इतिहास की पहली बल्लेबाज बन गई हैं. 2022 में भी उन्होंने यह कारनामा किया था. तब उन्होंने दो मैचों में क्रमशः 129 और 170 रन की पारियां खेली थीं. इतिहास में सिर्फ तीन बार ही ऐसा हुआ है, जब महिला वर्ल्ड कप में किसी ने लगातार दो शतक ठोके हैं. हीली के अलावा कीवी क्रिकेटर डेबी हॉकले ने 1997 में ऐसा किया था.

वर्ल्ड कप में ठोका चौथा शतक

हीली का यह महिला वर्ल्ड कप में चौथा शतक है. इसके साथ ही वह महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतकों के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं. हीली के बराबर ही शतक न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स, इंग्लैंड की शार्लोट एडवर्ड्स, इंग्लैंड की ही जेनिट ब्रिटिन ने ठोके हैं. महिला वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड इंग्लैंड की नैट साइवर ब्रंट के नाम है. उन्होंने 5 बार तीन अंकों का आंकड़ा हासिल किया है.

ऑस्ट्रेलिया ने इस मामले में भारत को पछाड़ा

ऑस्ट्रेलिया की 10 विकेट से यह जीत महिला वनडे क्रिकेट में बिना कोई विकेट गंवाए दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इस जीत से ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को पीछे छोड़ दिया, जो अब दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. बिना कोई विकेट गंवाए सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही नाम है, 2023 में आयरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 218 रन बिना किसी नुकसान पर बनाकर मैच जीता था. भारत ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 174 रन बिना कोई विकेट गंवाए बनाकर जीत दर्ज की थी.



Source link