Last Updated:
Ayush Loharuka smashes double hundred: आयुष लोहारुका ने उस पिच पर दोहरा शतक जड़ा जहां पर वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए.बाईस साल के इस बल्लेबाज ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन बिहार की ओर से डबल सेंचुरी जड़कर टीम को बड़े स्कोर पर पहुंचाया. लोहारुका ने अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाजों के खिलाफ मोइनुल हक स्टेडियम के चारों ओर शॉट लगाए.
नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले की पहली पारी में सस्ते में पवेलियन लौट गए. इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे आयुष लोहारुका ने दोहरा शतक जड़कर सूर्यवंशी को बताने कोशिश की कि अगर इस विकेट पर वह थोड़े संयम के साथ खेलते तो शायद वो भी बड़ा स्कोर बना सकते थे. लोहारुका के दोहरे शतक के दम पर बिहार ने पहली पारी में पहाड़ जैसा स्कोर बना डाला. इस 22 साल के बल्लेबाज ने अपने करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया जिसमें 38 बाउंड्रीज शमिल थीं.
वैभव सूर्यवंशी ने 5 गेंद पर 14 रन बनाए
वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद आयुष लोहारुका ने क्रीज पर कदम रखा.उन्होंने इसके बाद अर्णव किशोर और कप्तान शाकिब उल गनी के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी की. बिहार ने पहली पारी 9 विकेट पर 542 रन पर घोषित की. अरुणाचल प्रदेश ने पहली पारी में 105 रन बनाए थे. दूसरी पारी में अरुणाचल प्रदेश की टीम 94 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी है.
कौन हैं आयुष लोहारुका?
26 जून, 2003 को दरभंगा में जन्मे आयुष लोहारुका के पिता उन्हें क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन को प्रेरित करते हैं. छोटी उम्र में मां और भाई को गंवाने वाले आयुष के पिता भी क्रिकेट के बहुत बड़े शौकिन हैं. वह अपने बेटे को बड़ा क्रिकेटर बनाना चाहते हैं. उनका सपना है कि बेटा बड़ा होकर देश के लिए खेले. लोहारुका का कहना है कि उनके पिता उन्हें हमेशा मोटिवेट करते रहते हैं कि आप बस खेलते जाओ, बाकी का काम मैं संभाल लूंगा. आयुष लोहारुका से वैभव सूर्यवंशी आगे सीख सकते हैं. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ बिहार ने शिकंजा कस लिया है. बिहार को अरुणाचल पर पारी की जीत मिल सकती है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें