टीकमगढ़ में नाबालिग से रेप और धर्मांतरण के लिए दबाव: चार के खिलाफ केस दर्ज, मुख्य सहित दो आरोपी गिरफ्तार – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में नाबालिग से रेप और धर्मांतरण के लिए दबाव:  चार के खिलाफ केस दर्ज, मुख्य सहित दो आरोपी गिरफ्तार – Tikamgarh News


टीकमगढ़ में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसे जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी जाबिर खान, उसके पिता, जीजा और मामा समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत क

.

कोतवाली थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी जाबिर खान और उसके जीजा शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के पिता अब्बू खान और मामा की तलाश जारी है।

कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र चाचौंदिया ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी जाबिर खान उससे बातचीत करता था और लगातार उससे निकाह करने की बात कहता था। शिकायत के अनुसार, 3 अक्टूबर को जाबिर खान ने पीड़िता से कहा, “चलो भाग चलते हैं। मैं तुमसे निकाह कर अपने मुस्लिम धर्म में मिला लूंगा।” जब पीड़िता ने शादी से इनकार किया तो जाबिर ने उसे जान से मारने और बदनाम कर देने की धमकी दी।

पीड़िता ने यह भी बताया कि जाबिर के जीजा शाहरुख खान ने भी उसे धमकी देते हुए कहा था, “तुम जाबिर के साथ निकाह नहीं करोगी तो तुम्हें एवं तुम्हारे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा।”

सिंदूर भरकर, मंगलसूत्र पहनाया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 3 अक्टूबर को जाबिर खान उसे बाइक से मऊ ले गया। इसके बाद 5 अक्टूबर को वे कुलपहाड़ पहुंचे, जहां जाबिर ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर और मंगलसूत्र पहनाकर शादी करने का नाटक किया।

इसके बाद जाबिर के पिता ने उन्हें छतरपुर में मामा के यहां जाने को कहा। पीड़िता के अनुसार, 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक वे छतरपुर में रहे, जहां जाबिर खान ने अपनी मर्जी के खिलाफ चार दिन तक जबरदस्ती गलत काम किया। बाद में जाबिर उसे रानीपुर में छोड़कर फरार हो गया। बुधवार को पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दो आरोपियों की तलाश जारी

कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र चाचौंदिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रेप (376), जबरन धर्म परिवर्तन (मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराएं), पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी जाबिर खान और उसके जीजा शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link