कमिश्नर केजी तिवारी ने किसानों से बातचीत भी की।
नर्मदापुरम के संभागीय कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने गुरुवार को डोलरिया, सिवनी मालवा तहसील और हरदा पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र की बड़ी और छोटी नहरों का निरीक्षण कर सिंचाई व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को नहरों से जुड़ी समस्याओं और
.
हरदा तक के रास्ते में जहां-जहां नहरें मिलीं, वहां कमिश्नर तिवारी ने रुककर स्थिति देखी। उन्होंने मौके पर किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया कि मुख्य नहर से छोटी नहरों में पानी तो छोड़ा जाता है, लेकिन टेल क्षेत्रों तक देर से पहुंचता है। इसके पीछे नहरों के फूटने, कच्ची दीवारें होने और सफाई न होने जैसी समस्याएं प्रमुख हैं।
कमिश्नर ने कहा कि नहरों की समय पर मरम्मत और सफाई कराई जाए, ताकि टेल एरिया के किसानों को भी पर्याप्त पानी मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंचाई सीजन में जल संसाधन विभाग के अधिकारी नियमित पेट्रोलिंग करें और बिना अनुमति नहर से पानी लिफ्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
अपने दौरे के दौरान कमिश्नर तिवारी ने सिवनी मालवा के विभिन्न कार्यालयों और हरदा जिले में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाए।