खंडवा| मूंदी क्षेत्र में परिवहन विभाग ने बुधवार को ओवरलोड डंपरों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया।
.
अतिरिक्त परिवहन अधिकारी दीपक मांझी और विभाग के जयेश ठाकरे ने मूंदी रोड पर चैकिंग पाइंट लगाया। जिसमंे तीन डंपर ओवरलोड मिले। उन्हें जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए मूंदी थाने भिजवाया गया है। लगातार ओवरलोड वाहनों पर होने वाली कार्रवाई से डंपर संचालकों में हडकंप मचा हुआ है। क्षेत्र से लगातार गुजरने वाली कई अवैध गाडियां भी छिप गई हैं। मांझी ने बताया कि ओवरलोड वाहन व अवैध तरीके से गाड़ियों का परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।