लड़की से परेशान होने का आरोप लगाया, आत्महत्या की: खंडवा में युवक ने पिता को फोन कर कहा- मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था – Khandwa News

लड़की से परेशान होने का आरोप लगाया, आत्महत्या की:  खंडवा में युवक ने पिता को फोन कर कहा- मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था – Khandwa News



खंडवा में एक 22 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि लड़की द्वारा परेशान किए जाने की वजह से चारामार (खरपतवार नाशक) नामक जहरीली दवाई पी ली। आत्महत्या से पहले उसने अपने पिता को फोन किया था, उन्हें बताया कि एक लड़की से बहुत परेशान है। मुझसे बर्दा

.

मामला खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र के पाटाखाली गांव का है। मृतक की पहचान रोहित (22) पिता रामनिवास माणिक के रूप में हुई है। रोहित के पिता रामनिवास पेशे से किसान हैं। युवक ने जहरीला पदार्थ बुधवार दोपहर खाया था, गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

पिता से बोला- लड़की की वजह से यह किया परिजनों के अनुसार, रोहित ने बुधवार दोपहर में घर पर ही जहरीली दवाई पी ली। दवा पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो उसने अपने पिता को फोन किया और बताया कि वह एक लड़की से बहुत परेशान है और इसलिए यह कदम उठा रहा है। उसने अपने पिता से कहा, मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा था… इसलिए मैंने ये कदम उठा लिया।

रोहित को गंभीर हालत में तत्काल हरसूद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

कक्षा 10 तक की थी पढ़ाई रोहित दसवीं कक्षा तक शिक्षित था और खेती के काम में अपने पिता की मदद करता था। वह दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत से पिता रामनिवास माणिक गहरे सदमे में हैं।

मर्ग डायरी मिलने के बाद जांच करेगी पुलिस खंडवा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मोघट थाने में मर्ग कायम होने के बाद डायरी हरसूद थाने भेजी जाएगी, जिसके बाद हरसूद पुलिस मामले की जांच करेगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह लड़की कौन थी और उसने रोहित को क्यों परेशान किया।

पुलिस रोहित के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है। ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके।



Source link