व्यायाम, संतुलित आहार और योगाभ्यास करें: खिरकिया के सरकारी कॉलेज में दी गई किशोरावस्था के तनाव से निपटने की सलाह – khirkiya (Harda) News

व्यायाम, संतुलित आहार और योगाभ्यास करें:  खिरकिया के सरकारी कॉलेज में दी गई किशोरावस्था के तनाव से निपटने की सलाह – khirkiya (Harda) News


खिरकिया के शासकीय कॉलेज में गुरुवार शाम 4 बजे उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत ‘शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य’ विषय पर व्याख्यान एवं परिचर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और उमंग स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया

.

उन्होंने किशोरावस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी और छात्रों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी उपायों से अवगत कराया। परामर्शदाता मंडलेकर ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रत्येक किशोर-किशोरी को एक नियमित जीवनशैली अपनानी चाहिए।

ये सलाह दी गई

  • नियमित व्यायाम
  • संतुलित आहार
  • पर्याप्त नींद
  • हानिकारक पदार्थों के सेवन से बचाव
  • ध्यान (Meditation) और योगाभ्यास
  • सकारात्मक सोच

परामर्शदाता ने जोर दिया कि इन आदतों को अपनाकर विद्यार्थी मानसिक तनाव से मुक्ति पा सकते हैं और अपनी जीवन शैली को नियमित बना सकते हैं।

उमंग हेल्पलाइन और केंद्र की जानकारी दी गई

परामर्शदाता अजय मंडलेकर ने किशोर-किशोरियों को उमंग किशोर हेल्पलाइन नंबर 14425 के बारे में भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि शारीरिक, मानसिक या अन्य किसी समस्या के निराकरण के लिए विद्यार्थी उमंग स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच परामर्शदाता से सलाह ले सकते हैं।

कार्यक्रम का प्रारंभिक परिचय एवं संचालन महाविद्यालय के गौरीशंकर घोरे ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के महाविद्यालय प्रभारी पवन कुमार दोहरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज से डॉ. योगेश सिंह, डाॅ. प्रतिभा द्विवेदी, डॉ. गरिमा गडकरी, डॉ. स्वाति उपाध्याय, बी.एल बघेल सहित उमंग स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया के अन्य सदस्य और समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। इस व्याख्यान से महाविद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को लाभ मिला।



Source link