सर्दी में भी खूब दूध देगी गाय! एक्सपर्ट ने बताई खास डाइट और देसी नुस्खे

सर्दी में भी खूब दूध देगी गाय! एक्सपर्ट ने बताई खास डाइट और देसी नुस्खे


Last Updated:

Animal Husbandry Tips for Winters: ठंड में गायों को ऐसे आहार की जरूरत होती है, जो शरीर को गर्मी और ऊर्जा दोनों दे सकें. इसके लिए भूसा, दलिया, गुड़, मक्का, ज्वार और सरसों की खली जैसे तत्व बहुत उपयोगी हैं.

सतना. तापमान गिरने के साथ ही पशुपालकों के लिए सबसे बड़ी चिंता अपने पशुओं के दूध उत्पादन को बनाए रखने की होती है. सर्दी में गायों को शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और गर्मी की जरूरत होती है. अगर इस मौसम में आहार पर खास ध्यान दिया जाए, तो दूध की मात्रा और गुणवत्ता दोनों में सुधार देखा जा सकता है. लोकल 18 से बातचीत में मध्य प्रदेश के सतना के पशु चिकित्सक डॉ बृहस्पति भारती ने बताया कि ठंड के मौसम में गायों को गर्माहट देने और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डाइट में छोटे-छोटे बदलाव बेहद असरदार साबित हो सकते हैं.

उन्होंने कहा कि ठंड में गायों को ऐसे आहार की जरूरत होती है, जो शरीर को गर्मी और ऊर्जा दोनों दे. इसके लिए भूसा, गुड़, दलिया, मक्का, ज्वार और सरसों की खली जैसे तत्व बहुत उपयोगी हैं. प्रोटीन की पूर्ति के लिए मूंगफली या अलसी की खली देना फायदेमंद रहता है. वहीं संतुलित आहार के लिए हरे और सूखे चारे का मिश्रण सबसे बेहतर माना गया है.

कैल्शियम और पानी की भूमिका अहम
उन्होंने आगे कहा कि दूध उत्पादन में कैल्शियम और पानी की भूमिका बेहद अहम होती है. बाजार में रेडीमेड कैल्शियम की गोलियां उपलब्ध हैं लेकिन किसान चाहें तो खड़िया या चूने की मदद से घर पर भी गायों के लिए प्राकृतिक कैल्शियम तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा ठंड में भी गायों को गुनगुना पानी पिलाना जरूरी है, साथ ही दानों को गर्म पानी में फुलाना भी चाहिए ताकि उनका पाचन तंत्र सही तरह से काम करता रहे.

देसी नुस्खे और घरेलू देखभाल
डॉ भारती बताते हैं कि आहार में चूनी यानी चने का छिलका, चोकर यानी गेहूं के अवशेष और पौष्टिक चारा जैसे बरसीम या लोबिया शामिल करने से दूध की गुणवत्ता बढ़ती है. बीच-बीच में उबालकर दिए गए अनाज जैसे मक्का या जौ भी गायों के लिए आसानी से पचने वाले होते हैं और एनर्जी का अच्छा स्रोत बनते हैं.

सर्दी से बचाव और आरामदायक माहौल
ठंड में गायों को गर्म रखने के लिए उन्हें सूखा और मुलायम बिस्तर देना चाहिए, जैसे- पुआल या पराली आदि का बिस्तर. इसके अलावा खुले स्थानों से आने वाली ठंडी हवाओं से बचाव करना भी जरूरी है. सही देखभाल और पौष्टिक डाइट के साथ सर्दी का मौसम गायों के लिए नुकसानदायक नहीं बल्कि उत्पादन बढ़ाने वाला सीजन बन सकता है.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दी में भी खूब दूध देगी गाय! एक्सपर्ट ने बताई खास डाइट और देसी नुस्खे



Source link