Last Updated:
Birra Roti Recipe: छतरपुर की पारंपरिक बिर्रा रोटी गेहूं और चने के मिश्रण से बनाई जाती है, जिसमें अजवाइन भी डाली जाती है. यह रोटी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है.
Super Food Roti. छतरपुर जिले में सालों से एक ऐसी रोटी बनाई जाती है, जिससे क्षेत्रीय भाषा में बिर्रा रोटी कहा जाता है. इस रोटी को साधारण गेहूं के आटे से नहीं बनाया जाता है. दरअसल, इस रोटी को बनाने के लिए गेहूं और चने की जरूरत होती है. इसके बाद ही इसकी रोटी बनाई जाती है.
ऐसे बनती है बिर्रा रोटी
दादी-अम्मा बताती हैं कि बिर्रा रोटी बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं-चना मिक्स पिसा आटा लेते हैं. इसमें थोड़ी अजवाइन मिलाते हैं. थोड़ा सा घी या तेल और नमक डालकर आटा गूंध लेना है. इसके बाद जैसे हम नॉर्मल रोटी बनाते हैं वैसे ही इसे भी तवा में सेंक लीजिए. इस रोटी को घी के साथ खाने का स्वाद ही अलग होता है.
इस रोटी में मिलता है प्रोटीन
वहीं डॉक्टर आलोक चौरसिया बताते हैं कि सामान्य गेहूं रोटी से हमें कार्बोहाइड्रेट मिलता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है .लेकिन बिर्रा रोटी से हमें प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में मिल जाता है. इसलिए हमें अलग से कोई प्रोटीन की चीजें खाने की जरूरत नहीं होती है. इस बिर्रा रोटी में ही हमें प्रोटीन और फाइबर कार्बोहाइड्रेट मिल जाता है
पाचन भी रहता है मजबूत
डॉक्टर बताते हैं कि इस आटे में चने को मिलाया जाता है. चने से कुछ लोगों को पेट की समस्या हो सकती है. लेकिन आटा गूंधते समय इसमें अजवाइन मिला दी जाती है, तो किसी भी तरह की पेट में दिक्कत नहीं होती है. इससे हाजमा ठीक बना रहता है.
ताकत का भंडार है ये रोटी
इस रोटी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है. इसलिए इस रोटी को ताकत का खजाना भी कहा जाता है. कहते हैं कि इसी रोटी को खाकर पुराने लोग 100 साल तक जीवित रहते थे.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें