11 बोरियों में रखा 1 क्विंटल नकली मावा जब्त: सागर में मिठाई दुकान पर कार्रवाई, मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट नहीं थी – Sagar News

11 बोरियों में रखा 1 क्विंटल नकली मावा जब्त:  सागर में मिठाई दुकान पर कार्रवाई, मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट नहीं थी – Sagar News


मिष्ठान दुकानों पर सैंपलिंग की कार्रवाई करते हुए।

दीपावली पर्व को देखते हुए सागर जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य विभाग ने कार्रवाई शुरू की है। बुधवार रात खाद्य विभाग और प्रशासन की टीम ने राहतगढ़ बस स्टैंड स्थित भोले स्वीट्स और शर्मा स्वीट्स पर कार्रवाई की। मिष्ठान दुकानों पर जांच करने अ

.

तहसीलदार संदीप तिवारी ने बताया कि राहतगढ़ बस स्टैंड स्थित श्रीभोले स्वीट्स की दुकान की जांच की गई। जांच के दौरान मौके से बेसन के लड्डू की चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से जांच कराई गई। इसमें अखाद्य रंग की पुष्टि होने पर 7 किलो बेसन के लड्डू को जब्त किया गया।

मावा की बर्फी, मिल्क केक, कलाकंद के सैंपल लिए गए। इसके अलावा नरेंद्र पाठक द्वारा संचालित शर्मा स्वीट्स पर भी कार्रवाई की गई। जांच करने पर पाया गया कि प्रतिष्ठान पर 10-10 किलो की 11 नकली मावा की बोरियां उपयोग के लिए रखी गई थीं। जिनकी जांच की गई और वे अमानक पाई गईं।

इनमें मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और कंपनी का कोई भी नंबर नहीं पाया गया। खाद्य अधिकारी प्रीति राय ने बताया कि प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शर्मा स्वीट्स से नकली मावा जब्त किया गया।



Source link