MP में बेखौफ बदमाश… ताला तोड़ लाखों की नकदी ले उड़े चोर, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

MP में बेखौफ बदमाश… ताला तोड़ लाखों की नकदी ले उड़े चोर, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


Last Updated:

Katni Crime News: एमपी के कटनी जिले में दिवाली से कुछ बदमाशों ने स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तेवरी में स्थित भाव्या ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर लाखों की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  

ख़बरें फटाफट

Katni Crime News: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में दिवाली से पहले बेख़ौफ नकाबपोश बदमाशों ने स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तेवरी में स्थित भाव्या ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर लाखों की चोरी की बड़ी घटना को अंजाम को अंजाम दिया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम तेवरी स्थित भाव्या ज्वेलर्स की दुकान पर बीती रात करीब 2 बजे 4 से 5 नकाबपोश बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर लगभग 8 किलो चांदी समेत डेढ़ तोला सोना और 20 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. चोरी का कुल मूल्य लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है.  वहीं, दुकान मालिक सचिन सोनी ने बताया कि पड़ोसियों के शोर मचाने पर जब वे मौके पर पहुंचे और चोरों को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी. गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहशत में आ गया.

सामने आई पुलिस की लापरवाही

सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर 112 पुलिस वाहन मौजूद थी, लेकिन ग्रामीणों के बार-बार कहने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने न तो पीछा किया और न ही कोई त्वरित कार्रवाई की. इस लापरवाही पर लोगों में भारी आक्रोश है. हालांकि, पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है और सूचना मिलते ही एसपी अभिनय विश्वकर्मा और एएसपी संतोष डेहरिया दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. एएसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. हवाई फायरिंग के बिंदु पर भी जांच जारी है. फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP में बेखौफ बदमाश… ताला तोड़ लाखों की नकदी ले उड़े चोर, पुलिस पर उठे सवाल



Source link