Live now
Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE: भोपाल से खबर है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने की प्लानिंग कर चुके हैं. वे दो विधानसभा क्षेत्रों कुम्हरार और विक्रम में अपनी ताकत दिखाएंगे.
सुबह कुम्हरार विधानसभा में कदमकुआं इलाके में जनसभा करेंगे. यहाँ वे बीजेपी के प्रत्याशी संजय गुप्ता के समर्थन में अपनी पूरी ऊर्जा झोंकेंगे. जनता से वादा करेंगे कि उनकी सरकार बिहार में विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में कोई कमी नहीं छोड़ेगी. फिर शाम को विक्रम विधानसभा में पहुँचेंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे. इस सभा में उनका समर्थन सिद्धार्थ सौरभ के पाले में रहेगा.
दोनों जगहों पर न सिर्फ बड़े मंचीय भाषण होंगे, बल्कि कार्यकर्ता बैठकें भी होंगी. मुख्यमंत्री चाहेंगे कि स्थानीय कार्यकर्ता-नेताएं तैयार रहें रोड शो, घर-घर संवाद और बूथ स्तर की तैयारी हो. तैयारी इतनी कि जैसे चुनावी रणभूमि की आखिरी पारी हो.
October 16, 2025 07:37 IST
भोपाल को जल्द मिलेगा पहला सिटी म्यूजियम
भोपाल जल्द ही अपना पहला सिटी म्यूजियम प्राप्त करेगा, जो राजा भोज को समर्पित होगा. इस संग्रहालय में परमार वंश का गौरव प्रदर्शित होगा. मोती महल में तैयार हो रहा यह सिटी म्यूजियम 11 गैलरियों में शहर का इतिहास सजाएगा. इस संग्रहालय में 10,661 वर्गफिट डिस्प्ले एरिया में 164 दुर्लभ वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी। नए साल में इसे खोलने की योजना है.
October 16, 2025 07:30 IST
रतलाम: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे दो बाइक सवारों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा ऐटलेने के पास बड़ौदा फंदे के पास हुआ. बाइक पर सवार तीन युवक, जो झाबुआ के निवासी थे, मजदूरी कर घर लौट रहे थे. इस दुर्घटना की जांच में नामली थाना पुलिस जुटी हुई है.
October 16, 2025 07:28 IST
सीएम मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
