OMG! जंगल से हैरान करने वाली तस्वीर, बाघ ने किया भालू का शिकार

OMG! जंगल से हैरान करने वाली तस्वीर, बाघ ने किया भालू का शिकार

X

OMG! जंगल से हैरान करने वाली तस्वीर, बाघ ने किया भालू का शिकार

arw img

रिपोर्ट- हरीश द्विवेदी, सीधी. मध्य प्रदेश के सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां बाघ ने एक भालू का शिकार कर डाला. यह घटना रिजर्व के व्यौहारी रेंज के जंगलों में हुई है और कैमरा ट्रैप में इसकी पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है. टाइगर रिजर्व के SDO सुधीर मिश्रा ने बताया कि नर बाघ T-43 ने इस दुर्लभ शिकार को अंजाम दिया है. आमतौर पर बाघ भालू पर हमला नहीं करते क्योंकि दोनों ही शक्तिशाली और आक्रामक जानवर हैं लेकिन इस बार जंगल में घटा यह मंजर वन्यजीव विशेषज्ञों को भी चौंका रहा है. उन्होंने कहा कि अब यह जांच की जा रही है कि क्या यह घटना क्षेत्रीय संघर्ष का नतीजा थी या भूख के कारण बाघ ने ऐसा किया. फिलहाल बाघ T-43 की मूवमेंट पर वन विभाग की विशेष निगरानी है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

OMG! जंगल से हैरान करने वाली तस्वीर, बाघ ने किया भालू का शिकार

Source link