T20 WC में कौन सी 20 टीमें खेलेंगी? नाम हुए तय, यूएई को भी मिला टिकट

T20 WC में कौन सी 20 टीमें खेलेंगी? नाम हुए तय, यूएई को भी मिला टिकट


Last Updated:

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है.इस टूर्नामेंट में कौन सी 20 टीमें खेलेंगी, उनके नाम तय हो गए हैं.ओमान आखिरी टीम इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम है.

टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली 20 टीमों के नाम आए सामने.

नई दिल्ली. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) आखिरी एशिया ईएपी क्वालीफाइंग मैच में जापान को आठ विकेट से हराकर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली 20वीं और आखिरी टीम बन गई. जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 116 रन ही बना सकी. यूएई ने केवल 12.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. यूएई ने ओमान में एशिया-पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर में शीर्ष तीन में जगह बनाकर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है.

इस तरह वह नेपाल और ओमान के साथ शामिल हो गई है जिन्होंने बुधवार को अपनी जगह पक्की कर ली थी जिससे वैश्विक टूर्नामेंट के लिए 20 टीमों की अंतिम लिस्ट पूरी हो गई. इस तरह टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली 20 टीम भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, नेपाल, ओमान, यूएई, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड हैं.

टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली 20 टीमों के नाम आए सामने.

पिछले टी20 विश्व कप में भी 20 टीमें शामिल की गई थीं
पिछले टी20 विश्व कप में भी 20 टीमें शामिल की गई थीं और अगले साल भी यह इसी प्रारूप में खेला जाएगा. टीमों को 5-5 के 4 समूहों में बांटा जाएगा. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें सुपर 8 में जगह बनाएंगी. सुपर 8 में टीमों को टूर्नामेंट से पहले की वरीयता के अनुसार 4-4 के समूहों में विभाजित किया जाएगा. फिर से प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. भारत ने 2024 में यह टूर्नामेंट जीता, जो रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का अंतिम मैच था.

यूएई ने 12.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली
यूएई और जापान की टीमों के बीच सुपर सिक्स में टक्कर थी. अल-अमरात क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मैच में यूएई की टीम ने टॉस जीतकर पहलेह गेंदबाजी करने का फैसला लिया. यूएई के गेंदबाजों ने जापान की टीम को 20 ओवर में 116 रनों के स्कोर पर रोक दिया.जवाब में यूएई की के लिए अलिशान शर्फू और कप्तान मुहम्मद वसीम ने शानदार शुरुआत की जिसमें दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी हुई. यूएई की टीम ने टारगेट को 12.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

T20 WC में कौन सी 20 टीमें खेलेंगी? नाम हुए तय, यूएई को भी मिला टिकट



Source link