पासपोर्ट सेवा केंद्र में नया नेटवर्क इंस्टॉल किया गया है।
गुना जिले के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर अब लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्र को अब टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नए और एडवांस सॉफ्टवेयर से जोड़ दिया गया है। इससे आवेदन प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसी सुविधाएं
.
बता दें कि गुना में पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से हुई थी। पहले यह मुख्य डाकघर की बिल्डिंग में संचालित होता था, लेकिन सिंधिया ने विशेष प्रयास कर इसके लिए एक अलग बिल्डिंग भी बनवाई। अब इसी नई बिल्डिंग में केंद्र को TCS के अत्याधुनिक नेटवर्क और प्रोग्राम से लैस किया गया है। पिछले दो दिनों से नए सॉफ्टवेयर पर काम भी शुरू हो गया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी।