एसपी कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचा पीड़ित परिवार।
उमरिया जिले के खलेसर में कोतवाली पुलिस और स्थानीय महिलाओं के बीच विवाद सामने आया है। महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने महिलाओं पर अभद्रता और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी उमरिया को जांच
.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची खलेसर निवासी नानबाई ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस उनके बेटे को ले जाने आई थी। नानबाई के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने पहले पैसे की मांग की। पैसे न देने पर और पुलिसकर्मी बुलाए गए और डंडों से मारपीट की गई। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस टीम में कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी।
पीड़ित परिवार एसपी से शिकायत करने पहुंचा।
एसडीओपी को जांच सौंपी
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय बागवानी ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें शिकायत पत्र मिला है। उन्होंने स्वीकार किया कि महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस अधीक्षक के अनुसार, कोतवाली पुलिस उनके बेटे से पूछताछ के लिए गई थी, जहां महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और धक्का-मुक्की भी की, जिससे पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।
पुलिस अधीक्षक बागवानी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी उमरिया को जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने भी इस घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें खलेसर में महिलाओं के साथ मारपीट और कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आने की जानकारी मिली है। अग्रवाल ने उच्च अधिकारियों से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग करने की बात कही है।