खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम लालमाटी में गुरुवार रात एक 25 वर्षीय किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। किसान राकेश पिता खूम सिंह ने खेत में मक्का के ढेर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस
.
परिजनों के अनुसार, राकेश पर बैंक और अन्य लोगों का करीब 2 लाख रुपए का कर्ज था। वह दिवाली तक यह कर्ज चुकाना चाहता था, लेकिन इस बार उसकी मक्का की फसल कम हुई थी। फसल कम होने के कारण वह कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित था और इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
मृतक के परिजन मूलचंद ने बताया कि राकेश गुरुवार रात को अपने खेत पर मक्का की फसल निकालने गया था। जब वह सुबह तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने खेत पर गए। वहां उन्होंने राकेश को पेड़ पर लटका हुआ पाया। घटना की जानकारी लगते ही पीपलोद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा बनाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
किसान ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।