Last Updated:
Diwali Cleaning Tips: मकड़ी के जाले अक्सर घर की सफाई में नजरअंदाज हो जाते हैं, जिससे घर की सुंदरता कम हो जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपका घर चमक उठेगा.
बुरहानपुर. दीपावली का पर्व जैसे ही नजदीक आता है, तो सभी लोग अपने घरों की सफाई में लग जाते हैं, लेकिन मकड़ी के जाले ऐसे होते हैं कि जो दिखने में नहीं आते हैं और उसे हर कोई साफ करना भूल जाता है, लेकिन जब यह मकड़ी के जाल दिखने लगते हैं, तो घर की सुंदरता खत्म हो जाती है. यदि आपके घर पर भी ऐसे मकड़ी के जाले लग गए हैं, तो आज हम आपको ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं, जिससे मकड़िया हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगी और कभी जाले भी नहीं लगेंगे और ना कभी आपको मकड़ी आपके घर में नजर आएंगी.
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट दीपांकर अत्रे से बात की तो उन्होंने बताया कि सबसे पहले अगर आपको मकड़ी का जाल दिख रहा है, तो मकड़ी को मार दे इसे जाले के अंदर फंसी हुई मकड़ी मर जाएगी और फिर किसी झाड़ू या जाले साफ करने वाले ब्रश की मदद से जाले को क्लीन कर दें. मार्केट में मकड़ी मारने वाली दवाइयां भी मिलती है और आप चाहे, तो कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर मकड़ी को मार सकते हैं.
मकड़ी मारने के यह है उपाय
पुदीने का तेल या पानी पुदीने की खुशबू बहुत तेज होती है. मकड़ी का जाल दिखने पर पुदीने के पत्ते का पानी या तेल जाले वाली जगह पर अच्छे से रख दे क्लीन हो जाएगा और मकड़ी भी मर जाएगी. खास बात है कि इसकी खुशबू से मकड़ी दोबारा कमरे में नहीं आएगी.
नींबू या संतरे का छिलका
तेज गन वाली चीजों से मकड़ी भाग जाती है इसलिए जहां मकड़ी के जाले ज्यादा लगते हैं. वहां किसी नेट वाला बैग सेंटर में नींबू के छिलके बांध कर रख दें. इस खुशबू से मकड़ी भाग जाएगी जाले को साफ करने में आसानी होगी.
दालचीनी का कमाल
दालचीनी की गंध भी तेज होती है. इससे मकड़ी भाग जाएगी और आप जाले को आसानी से क्लीन कर सकते हैं. दालचीनी पाउडर को मकड़ी के जाने वाली जगह पर छिड़क दे फिर दोबारा मकड़ी नहीं आएगी.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें