दतिया में संदिग्ध मौत अब हत्या का मामला: न्यायालय के आदेश पर अज्ञात पर केस दर्ज, पुलिस करेगी विवेचना – datia News

दतिया में संदिग्ध मौत अब हत्या का मामला:  न्यायालय के आदेश पर अज्ञात पर केस दर्ज, पुलिस करेगी विवेचना – datia News



दतिया में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में करीब दो साल पहले हमीरपुर मोजे में एक खेत पर हुई एक संदिग्ध मौत का मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी स्वप्निल वर्मा के आदेश पर पुलिस ने मृतक मैथिलीशरण की हत्या के मामले अज्ञात आर

.

क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक लरायटा गांव की रहने वाली पुष्पा यादव ने अदालत में आवेदन देकर अपने पति मैथिलीशरण की हत्या का आरोप गांव के ही मनोहर यादव, अवध बिहारी, अयोध्याप्रसाद, अशोक यादव और कृपाराम यादव पर लगाया है।

अदालत में दिए गए आवेदन में बताया गया कि 16 सितंबर 2023 की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच मैथिलीशरण जानवर भगाने के लिए खेत पर गए थे। लेकिन वे सुबह तक घर नहीं लौटे। जब पत्नी ने तलाश की तो अरविंद यादव के खेत के पास उनका शव पड़ा मिला।

पत्नी ने आरोप लगाए थे, नहीं हुई कार्रवाई पुष्पा यादव का आरोप है कि, उसने उसी रात उक्त आरोपियों को खेत की दिशा में जाते देखा था। वहीं, मृतक और आरोपियों के बीच पूर्व से जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था। इस संबंध में महिला ने पहले सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन एफआईआर नहीं लिखी गई। इसके बाद उसने 9 अक्टूबर 2023 को पुलिस अधीक्षक दतिया को भी लिखित आवेदन दिया, मगर वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इसे सांप के काटने से मृत्यु या गिरने से लगी चोटों का मामला बताकर एफआईआर दर्ज नहीं की थी। लेकिन, पीएम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर खरोंच, नीले निशान और माइनर फ्रैक्चर दर्ज किया गया था, जिससे स्पष्ट हुआ कि मौत स्वाभाविक नहीं थी।



Source link