Last Updated:
Dhanteras 2025: धनतेरस पर भोपाल के सभी बाजार तैयार हैं, जिसके लिए कौन सा मार्केट सबसे बेस्ट होगा. लोकल18 के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप कहां से बर्तन से लेकर सोना-चांदी और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की खरीदारी कर सकते हैं.
धनतेरस के लिए देशभर के साथ ही राजधानी भोपाल का बाजार भी कर चुका है. यहां पुराने भोपाल से लेकर नए भोपाल तक हर जगह बाजारों में धनतेरस की रौनक देखी जा रही है. इसमें खास तौर पर न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, चौक बाजार, इब्राहिमपुर और बैरागढ़ का बाजार शामिल है.

भोपाल का बर्तन बाजार धनतेरस के लिए सज गया है, जहां धनतेरस पर मार्केट रेट से कम दाम में सामान मिल जाएगा. पुराने भोपाल के पीर गेट स्थित पीतल नगरी में धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक सामान अच्छे दाम में मिल जाएंगे. साथ ही यहां स्पेशल ऑर्डर पर भी कई सारे सामान बनाए जाते हैं.

इसके अतिरिक्त चौक बाजार में ढेर सारी बर्तन की दुकान मौजूद है. साथ ही बैरागढ़ का बर्तन बाजार 10 नंबर मार्केट का बर्तन बाजार भी मौजूद है, जहां से बर्तन की खरीदारी की जा सकती है. अगर धनतेरस पर सोना-चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो इसके लिए पुराने भोपाल का चौक बाजार स्थित सराफा बाजार सबसे अच्छा विकल्प रहेगा.

यहां सोना-चांदी की खरीदी के लिए कम दाम में ढेर सारे विकल्प मिल जाते हैं. इसके अतिरिक्त रोशनपुरा चौराहा न्यू मार्केट में भी सोना-चांदी की खरीदारी के लिए एक से बढ़कर एक अलग-अलग कंपनी के शोरूम मौजूद है. यहां कम मेकिंग चार्जेस सोना और चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.

धनतेरस पर बर्तन और सोना चांदी की खरीदी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी काफी खरीदारी की जाती है. ऐसे में भोपाल के न्यू मार्केट स्थित बाजार से एसी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन और टीवी जैसे उपकरणों की खरीदारी की जा सकती है.

धनतेरस पर शहर के बैरागढ़ और 10 नंबर मार्केट के बाजार में भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर घास झूठ दी जा रही है. यहां सभी उपकरणों पर 10 से 50% तक की छूट देखने को मिल रही है. धनतेरस पर शहर के इन बाजारों से खरीदारी कर सकते हैं.