पीडब्ल्यूडी पूर्व चीफ इंजीनियर जीपी मेहरा के फॉर्महाउस तक बना पक्की सड़क।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में भ्रष्टाचार में लिप्त रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ (ईएनसी) जीपी मेहरा पर विभाग के ही अफसर मेहरबान थे। उनके पद पर रहने के दौरान जीपी मेहरा के ग्राम सैनी (नर्मदापुरम, सोहागपुर) के फॉर्महाउस केकेएफ तक पहुंचने में परेशानी न
.
इसके लिए विभाग के इंजीनियरों ने सड़क का अलाइनमेंट ही बदल दिया था। करीब 350 मीटर हिस्सा जीपी मेहरा के कस्तूरी कृषि फार्म वेलनेस रिसॉर्ट के भीतर बनाया गया। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग मप्र शासन के तत्कालीन सचिव आरके मेहरा ने स्वीकृति दी थी। नियमों को ताख में रखकर अफसरों ने अतिरिक्त सड़क निर्माण के प्रस्ताव को हस्ताक्षर कर आगे बढ़ाया था।
तीन इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद भ्रष्ट रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ जीपी मेहरा पर पीडब्ल्यूडी के अफसर कितने मेहरबान रहे, इसकी पोल अब खुल रही है। पद पर रहने के दौरान जीपी मेहरा ने सरकारी रुपए दुरुपयोग किया है। फॉर्महाउस तक सड़क बनाने के मामले में गुरुवार को पीडब्ल्यूडी मप्र शासन उप सचिव राजेश शाह ने तीन इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया। इनमें नर्मदापुरम में पदस्थ तत्कालीन प्रभारी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय रायकवार, तत्कालीन सब इंजीनियर आरपी शर्मा और तत्कालीन प्रभारी एसडीओ राजीव कुमार पाठक हैं।
संजय अभी बिल्डिंग सिवनी ऑफिस में असिस्टेंट इंजीनियर पद पर हैं। बाकी दोनों इंजीनियर नर्मदापुरम में तैनात हैं। तीनों को पीडब्ल्यूडी के जबलपुर संभाग ऑफिस में अटैच किया गया है। जांच में सामने आया कि एनडीबी योजनांतर्गत सेमरी हरचंद से गजनई तक बन रही सवा किमी लंबी सड़क में 350 मीटर का हिस्सा मेहरा के फॉर्महाउस (केकेएफ) तक बनाया गया।
मेन रोड से फॉर्महाउस के भीतर तक 1350मीटर सड़क बनी है।
वर्ष 2022 में 1305 मीटर की सड़क एनडीबी योजना के अंतर्गत ग्राम सैनी में गजनई पालादेवरी मेन रोड से 1305 मीटर लंबा सीसी रोड बनाने के लिए साल 2022 में तत्कालीन कार्यपालन यंत्री और एसडीओ ने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया था। 1305 में से 350 मीटर सड़क जीपी मेहरा के कस्तूरी कृषि फॉर्म (KKF) की जमीन पर सड़क बनी।
जिसके लिए भोपाल में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण यंत्री, अभियंता, एनडीवी नेशनल डेवलपमेंट बैंक प्रोजेक्ट डायरेक्टर, ईएनसी ने हस्ताक्षर कर प्रस्ताव को सचिव लोकनिर्माण विभाग सचिव आरके मेहरा को भेजा। 10 मार्च 2023 को मप्र शासन लोक निर्माण विभाग सचिव आरके मेहरा ने प्रस्ताव पर स्वीकृत कर प्रमुख अभियंता पीडब्ल्यूडी भवन (ईएनसी) को भेज दिया था।

साल 2022 में भेजे प्रस्ताव पर 13 मार्च 2023 को स्वीकृत किया गया।