बाल चिकित्सालय के बाहर टेंट-तंबू लगाकर बैठे कांग्रेसी: सीएम व स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा; भाजपा सरकार के खिलाफ जताया विरोध – Ratlam News

बाल चिकित्सालय के बाहर टेंट-तंबू लगाकर बैठे कांग्रेसी:  सीएम व स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा; भाजपा सरकार के खिलाफ जताया विरोध – Ratlam News


छिंदवाड़ा में सिरप से मासूम की मौतों को भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार दोपहर धरना दिया। बाल चिकित्सालय के बाहर टेंट-तंबू लगाकर कांग्रेसी करीब दो घंटे तक धरने पर बैठे। कांग्रेस नेताओं ने संबोधित करते हुए प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन

.

विरोध प्रदर्शन रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया। जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि प्रदेश में मासूम बच्चों की मौतें हो रही हैं और मुख्यमंत्री उद्घाटन कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।

25 अधिक बच्चों की मौत के बाद भी मुख्यमंत्री की संवेदनाएं नहीं जागी हैं। ऐसे असंवेदनशील मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

धरने पर बैठे कांग्रेसी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि रतलाम शहर में स्वास्थ्य सुविधाएं नाममात्र की रह गई हैं। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को केवल रेफर किया जाता है और जिला अस्पताल में डॉक्टर व दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं।

धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, राजीव रावत,फैय्याज मंसूरी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा, सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष लक्की शुक्ला, हितेष पैमाल, राजेश पुरोहित, रश्मि सिंह आदि ने संबोधित किया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, विरेंद्र प्रतापसिंह, डॉ. मुस्तफा महूवाला, चंद्रशेखर शर्मा आदि मौजूद रहे।



Source link