भोपाल कमिश्नर बोले-राजधानी को रैबीज फ्री सिटी बनाए: पशुपालन-स्वास्थ्य विभाग की बैठक की; जागरूकता के लिए केमिस्ट का सेमिनार – Bhopal News

भोपाल कमिश्नर बोले-राजधानी को रैबीज फ्री सिटी बनाए:  पशुपालन-स्वास्थ्य विभाग की बैठक की; जागरूकता के लिए केमिस्ट का सेमिनार – Bhopal News


भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह ने शुक्रवार को पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग की बैठक की। उन्होंने भोपाल को रैबीज फ्री सिटी बनाने के लिए काम करने की बात अफसरों से कही। कहा कि पशुपालन विभाग एंटी रैबीज प्रोग्राम चलाए।

.

बता दें कि भोपाल में हर दिन स्ट्रीट डॉग्स के काटने से 20 से ज्यादा मामले सामने आते हैं। इसके चलते नगर निगम डॉग्स की नसबंदी भी करा रहा है। इसी मुद्दे पर शुक्रवार को कमिश्नर सिंह ने बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने सुमन हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए गर्भवती महिला एवं शिशुओं की मृत्यु को कम करने के निर्देश दिए। वहीं, गैर संचारी रोगों की जांच की समीक्षा भी की। स्कूलों में चल रहे नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण की जानकारी ली। सफाई पर ध्यान देने को कहा

कमिश्नर सिंह ने भोपाल समेत संभाग के जिले-राजगढ़, सीहोर, रायसेन और विदिशा में साफ-सफाई के कार्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कहीं। कहा कि अफसर सड़क, गलियों, नालियों, सीवेज आदि की सफाई से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण तेजी से करें। उन्होंने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम संबंधी शिकायतों का भी निराकरण तत्परता से करने के निर्देश दिए।

कार्यशाला में केमिस्टों को जानकारी देते अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़।

सेमिनार में दी जानकारी इधर, भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को शहर में सेमिनार भी आयोजित किए। अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया, भोपाल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रिटेल केमिस्ट साथियों के लिए छोटी-छोटी कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। वैसे तो सभी जानकारी केमिस्टों को रहती है। फिर भी कोई चूक न हो, इसलिए कार्यशालाएं की जा रही है। इसका उद्देश्य रिटेल केमिस्टों को जागरूक करना और दवा विक्रय से संबंधित नियमों, सावधानियों और जनहित के विषयों की जानकारी देना है।



Source link