मंडला में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली: कहा- पराली जलाने पर छूट दी जाए, प्रशासन ने सहायता उपलब्ध नहीं कराई – Mandla News

मंडला में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली:  कहा- पराली जलाने पर छूट दी जाए, प्रशासन ने सहायता उपलब्ध नहीं कराई – Mandla News


मंडला के नैनपुर क्षेत्र में किसानों ने शुक्रवार को ग्राम निवारी में प्रदर्शन किया। इस दौरान 300 से अधिक किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली और पराली जलाने पर कानूनी कार्रवाई से राहत की मांग की।

.

भारत कृषक समाज, नैनपुर के बैनर तले किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन एसडीएम आशुतोष महादेव ठाकुर को सौंपा। इसमें पराली जलाने संबंधी कानूनी कार्रवाई के आदेश में छूट देने की मांग की गई।

किसानों का कहना है कि वर्तमान में मंडला जिले में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए प्रशासन ने कोई सरकारी यंत्र या सहायता उपलब्ध नहीं कराई है। अन्य राज्यों की तरह यहां भी सरकारी प्रावधानों का अभाव है।

अवशेष प्रबंधन यंत्र कस्टम हायरिंग उपलब्ध कराया जाए

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की आवश्यकतानुसार अवशेष प्रबंधन यंत्र कस्टम हायरिंग केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने चाहिए थे, ताकि सभी किसानों को लाभ मिल सके।

बिना सुविधा दिए पराली जलाने पर कार्रवाई का आदेश ठीक नहीं है। जब तक फसल अवशेष प्रबंधन की उचित व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक इस आदेश से राहत दी जाए।

खराब रोड से खेतों तक पहुंचना मुश्किल

इसके अतिरिक्त, किसानों ने ग्राम पंचायतों में खेतों तक जाने वाले खराब ‘गोहा’ (मार्गों) की समस्या भी उठाई। उन्होंने बताया कि सड़कों की जर्जर हालत के कारण खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है और पंचायतें सुधार कार्य नहीं करा रही हैं।

किसानों ने प्रशासन से सभी ग्रामों में ‘गोहा’ निर्माण कार्य कराने का आदेश जारी करने की मांग की। एसडीएम आशुतोष महादेव ठाकुर ने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।



Source link