मंदसौर में आज (शुक्रवार) सुबह 8:00 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह कटौती आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी।
.
इससे प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में बीएसएनएल कॉलोनी, धाकड़ हॉस्पिटल, श्रीराम हॉस्पिटल, सभ्यता सुपर मार्केट, चेलावत हॉस्पिटल, डीकेवाई के आसपास का क्षेत्र, गोल चौराहा, दत्त मंदिर रोड, दवाई बाजार, पुलिस कंट्रोल रूम, लक्कड़ पीटा, नयापुरा रोड, पुलिस कॉलोनी, मनीष टेलीकॉम और गुप्ता कचौरी के पास का इलाका शामिल हैं।
विद्युत कंपनी ने सूचित किया है कि रखरखाव कार्य की आवश्यकतानुसार बिजली कटौती का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।