मुरैना में मिलावट पर कार्रवाई, 600 किलो पनीर जब्त: सैंपल जांच के लिए भेजे गए; दीपावली से पहले खाद्य विभाग सक्रिय – Morena News

मुरैना में मिलावट पर कार्रवाई, 600 किलो पनीर जब्त:  सैंपल जांच के लिए भेजे गए; दीपावली से पहले खाद्य विभाग सक्रिय – Morena News



डेयरी पर कार्यवाही करते एसडीएम भूपेंद्र सिंह कुशवाह

दीपावली के त्योहार के चलते मुरैना जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई निरंतर जारी है। एसडीएम भूपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में खाद्य विभाग ने शुक्रवार को एक डेयरी पर छापामार कार्रवाई करते हुए 600 किलो मिलावटी पनीर जब्त किया है। जिसमें 500 किलो

.

एसडीएम भूपेंद्र कुशवाह के नेतृत्व में खाद्य विभाग ने शिकारपुर रोड पर स्थित धर्मेंद्र गुर्जर डेयरी पर छापा मारा। खाद्य विभाग ने लाया डेयरी पर पनीर बनाया जा रहा है और एक पैकेट में पनीर रखा हुआ है जिसका वजन किया तो 500 किलो निकला। इसके साथ ही एक टप अलग रखा था उसमें भी पनीर रखा था, जब उसको देखा तो वह पुराना पनीर चार दिन पुराना होना पाया गया। खाद्य विभाग ने जब्त कुल 600 किलो पनीर के सैंपलिंग किए और दिए जब्त पनीर को कोल्ड स्टोरेज में रखवा दिया।

दीपावली का त्योहार है और खाद्य पदार्थ चाहे वह दूध हो या दूध से निर्मित मावा , घी , पनीर इनकी बिक्री अधिक होती है। ऐसे में मिलावट खोर फिर से सक्रिय होते है और मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने लगते हैं। इसी मिलावट को रोकने माफिया पर शिकंजा कसने जिला प्रशासन द्वारा छापामार कार्रवाई की जा रही है।

एसडीएम भूपेंद्र सिंह कुशवाह के अनुसार अंचल में मिलावट खोरों पर कार्यवाही के चलते डेयरियों पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार शाम शिकारपुर रोड स्थित धर्मेंद्र गुर्जर की पनीर डेयरी पर छापा मारा।



Source link