संजू सैमसन की चेन्नई सुपर किंग्स के साथ डील डन? ये पोस्ट देख फैंस मनाने लगे जश्न

संजू सैमसन की चेन्नई सुपर किंग्स के साथ डील डन? ये पोस्ट देख फैंस मनाने लगे जश्न


राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन शायद IPL 2026 से पहले टीम छोड़ सकते हैं. कुछ महीने पहले कई खबरों में इस बात की पुष्टि हुई थी कि सैमसन ने फ्रेंचाइजी छोड़ने की इच्छा जताते हुए RR को पत्र लिखा था. हालांकि, फिलहाल इस पर कोई नया अपडेट नहीं आया है. इस बीच एक पोस्ट को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर जश्न मनाते नजर आए. बता दें कि सैमसन IPL 2018 के मेगा-ऑक्शन में RR में वापस आए थे और तब से वह इसी टीम के लिए खेल रहे हैं. उन्हें IPL 2021 से पहले RR का कप्तान बनाया गया था.

इस पोस्ट को देख फैंस मानने लगे जश्न

राजस्थान रॉयल्स छोड़ने की अफवाहों के बीच सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने का इशारा किया है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतुराज गायकवाड़ के साथ एक फोटो शेयर करके ‘येलो आर्मी’ में जाने की बात को हवा दी है. सैमसन के इस पोस्ट को देखकर कई फैंस ने तो मान लिया है कि संजू सैमसन की चेन्नई सुपर किंग्स के साथ डील डन हो चुकी है. 

Add Zee News as a Preferred Source


रणजी ट्रॉफी में दिखे एक साथ

सैमसन और ऋतुराज इस समय रणजी ट्रॉफी के पहले दौर में एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं. सैमसन केरल के लिए खेल रहे हैं और अक्टूबर 2024 के बाद यह उनका पहला फर्स्ट क्लास मैच है. वहीं, टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद कर रहे ऋतुराज महाराष्ट्र के लिए खेल रहे हैं. पूर्व महाराष्ट्र कप्तान ऋतुराज टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक लाल गेंद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.

क्या सैमसन RR छोड़ेंगे?

यह तो तय है कि सैमसन ने RR को फ्रेंचाइजी छोड़ने के बारे में लिखा था, लेकिन अभी इस पर कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है. इस बीच, RR ने अपने कोचिंग स्टाफ में कुछ बदलाव किए हैं और हेड कोच राहुल द्रविड़ से अलग हो गए हैं. ऐसी संभावना है कि कुमार संगकारा को नया हेड कोच नियुक्त किया जाएगा. संगकारा शुरू में IPL 2021 से पहले RR से जुड़े थे और 2024 तक कोचिंग स्टाफ का नेतृत्व किया. उन्होंने 2025 में द्रविड़ के साथ काम किया था.

IPL 2026 से संगकारा के फिर से RR के कोचिंग स्टाफ का नेतृत्व करने की संभावना है. सैमसन को कप्तान बनाने का फैसला संगकारा के हेड कोच बनने की शुरुआत में ही लिया गया था. अब जबकि मैनेजमेंट ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव किए हैं, तो हो सकता है कि सैमसन राजस्थान स्थित फ्रेंचाइजी के साथ ही रहने का विकल्प चुनें. देखना दिलचस्प होगा कि आगामी सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स में और क्या-क्या होने वाला है.





Source link