सागर की पुलिस लाइन में घुसा रसेल वाइपर: क्वार्टर की सीढ़ियों से उतरकर पार्क में पहुंचा, स्नेक कैचर ने पकड़ा – Sagar News

सागर की पुलिस लाइन में घुसा रसेल वाइपर:  क्वार्टर की सीढ़ियों से उतरकर पार्क में पहुंचा, स्नेक कैचर ने पकड़ा – Sagar News


पुलिस लाइन से पकड़ाया रसेल वाइपर प्रजाति का सांप।

सागर की पुलिस लाइन में गुरुवार रात रसेल वाइपर प्रजाति का सांप घुस गया। सांप क्वार्टरों के पास था। रहवासियों ने देखा तो हड़कंप मच गया। आवाज सुनकर सांप सीढ़ियों से होते हुए पार्क में पहुंच गया। जहां झाड़ियों के बीच छिप गया। सांप देख रहवासियों ने स्नेक कैच

.

स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि सूबेदार हेमंत पटेल ने सूचना दी थी कि पुलिस लाइन में सांप है। मौके पर जाकर देखा तो वह रसेल वाइपर प्रजाति का सांप था। वह झाड़ियों के बीच छिपा बैठा था, जिसे रेस्क्यू कर पकड़ा गया। सांप करीब 4 फीट लंबा है।

रेस्क्यू में पकड़ा सांप, जंगल में छोड़ा जाएगा।

बेहद जहरीला होता है सांप जिसका वजनी करीब साढ़े 3 किलो होगा। यह सांप बहुत पुराना है। रसेल वाइपर सांप बेहद जहरीला होता है। यदि किसी को डस ले तो कुछ ही समय में उसकी मौत हो जाती है। इसे भारत का सबसे जहरीला सांप भी कहा जाता है। ठंड का मौसम शुरू होने के कारण सांप बिलों से निकलकर रहवासी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।



Source link