उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास स्थित हेरिटेज होटल की फर्जी वेबसाइट के जरिए एक बार फिर श्रद्धालु से ठगी का मामला सामने आया है। इस बार दिल्ली के मेघराज लामा नामक श्रद्धालु से 30 हजार 500 रुपए की ठगी की गई। हालांकि, पुलिस की तत्परता से यह रकम बैंक से हो
.
मेघराज लामा 10 अक्टूबर को महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले थे। उन्होंने गूगल पर सर्च कर हेरिटेज होटल की ऑनलाइन बुकिंग की और वेबसाइट के माध्यम से 30500 रुपए IndusInd Bank के खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद जब उन्होंने वेबसाइट पर दोबारा जाकर बुकिंग कन्फर्मेशन देखना चाहा, तो पता चला कि उनकी कोई बुकिंग दर्ज ही नहीं हुई है।
शिकायत पर तत्काल कार्रवाई
मेघराज ने इस घटना की शिकायत एमपीटी के भोपाल कार्यालय में दर्ज कराई, जहां से मामला उज्जैन हेरिटेज होटल पहुंचा। होटल प्रबंधक सतीश पाठक ने तत्काल महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए बैंक से संपर्क किया और पाया कि पैसे बंगाल स्थित खाते में जमा हुए हैं। महाकाल पुलिस ने उसी दिन खाते को फ्रीज करवा दिया और बैंक की मदद से श्रद्धालु की पूरी राशि वापस करवा दी।
एसपी ने दी चेतावनी
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि फर्जी वेबसाइटों की पहचान कर उन्हें बंद कराने के लिए साइबर टीम को लगाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि होटल या सेवा बुक करते समय केवल सत्यापित और अधिकृत वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें। किसी भी संदिग्ध वेबसाइट पर भुगतान करने से पहले संस्थान से फोन या ईमेल द्वारा पुष्टि अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में दें।
पहले भी हो चुकी लाखों की ठगी
इससे पहले भी एमपी पर्यटन विकास निगम (MPSTDC) के सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से 6 लाख रुपए तक की ठगी की जा चुकी है। मामला तब उजागर हुआ जब श्रद्धालु वास्तविक होटल पहुंचे और वहां उनकी बुकिंग का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।
फर्जी वेबसाइट और मोबाइल नंबर
होटल प्रबंधन के अनुसार निम्नलिखित फर्जी वेबसाइट और मोबाइल नंबरों से ऑनलाइन ठगी की जा रही है।
पुलिस ने कहा है कि इन वेबसाइट और नंबरों से सावधान रहें और किसी भी प्रकार के ऑनलाइन भुगतान से पहले सत्यापन जरूर करें।
ये है होटल का वास्तविक किराया
- महाराजा महारानी रूम 27140 रुपए मिलता है
- AC SUT -11800
- SUP. DLX -9440
- AC DLX -7280
ये खबर भी पढ़िए…
उज्जैन में फर्जी वेबसाइट के जरिए 6 लाख की ठगी
मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम की सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल में रूम बुक करने के नाम पर साइबर ठगों ने श्रद्धालुओं से 6 लाख रुपए ठग लिए। ठगी का पता तब चला जब श्रद्धालु होटल पहुंच गए और रूम न देने पर विवाद करने लगे। तब खोजबीन करने पर पता चला कि ठगों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर और ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी की है। पढ़ें पूरी खबर…